Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rose day 2024: सुहागरात पर गुलाब के फूलों से ही क्यों सजाया जाता है कमरा, रोमांस और साइंस से जुड़ी है वजह
Why Bed is Decorated with Roses during first night? आपने मूवीज में या रिश्तेदारों के शादी में देखा होगा कि सुहागरात पर भी कपल का कमरा गुलाब के फूल से सजाते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक वजह भी जुड़ी हुई है। खुशबू का मूड से काफी कनेक्शन होता है।
गुलाब को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है साथ ही यह प्राकृतिक रूप से कामेच्छा बढ़ाने वाला होता है। आज वेलेंटाइन वीक के शुरुआत के साथ रोज डे के मौके पर आपको बताते है सुहागरात और गुलाब के फूलों का आपस में क्या कनेक्शन है?

कामेच्छा बढ़ाता है गुलाब
आयुर्वेद के मुताबिक गुलाब नेचुरल ऐफ्रोडिसिऐक है। यानी इसमें कामुकता बढ़ाने वाले गुण पाए जाते है। इसकी पत्तियां शरीर के दोषों को दूर करती हैं। इस वजह से इंसान खुद को जल्दी सेक्सुअली एक्टिव भी महसूस करता है। आयुर्वेद में सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए गुलाब की कुछ पत्तियां धोकर खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसके महक का असर भी आपके दिमाग पर होता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है।
रोमांटिक मूड के लिए भी सजाते है कमरा से
वैवाहिक जीवन के पहले दिन कमरे के मौहल को रोमांटिक बनाने के लिए भी फूलो से सजाया जाता है। वहीं कई लोग कमरे में सुगंधित फूलों के साथ ही मिठाई भी रखते हैं। ऐसा इसलिये करते हैं ताकि दूल्हा और दुल्हन के जीवन में मिठास बनी रहे। वहीं वैज्ञानिक तौर पर देखें तो फूल और उनकी खुशबू कामेच्छा बढ़ाते हैं, जो दाम्पत्य जीवन में संतुष्टि के लिये जरूरी है। इसलिए भी कमरे को सुगंधित फूलों से डेकोरेट किया जाता है।
तनाव को करता है कम
शादी के बहुत बिजी शेड्यूल और नींद न पूरी होने के वजह से तनाव बढ़ जाता है। दिन भर के व्यस्त शेड्यूल के बाद शादी की पहली रात को दिमाग शांत हो हर आराम से गुजरे इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के कमरे में गुलाब के फूल लगाए जाते है। गुलाब की पंखुड़ियों की खुशबू आपके दिमाग को शांत करती है और आपको और आपके पार्टनर को तरो ताजा महसूस कराती है। इसके अलावा अगर आपका मूड ठीक नहीं रहता, स्ट्रेस रहता है तो आप अपने पास गुलाब का फूल रखकर सूंघ सकते हैं। इससे आपका मूड तुरंत ठीक हो जाएगा। ऐसा रिसर्च में भी साबित हुआ है।
गुलाब का रंग है प्यार का प्रतीक
स्वाभाविक रूप से सारी भावनाओं का वर्णन करते है,जैसे प्यार और खुशी। कोई भी खुशी का समाहरोह हो लोग अक्सर गुलाब का ही इस्तेमाल करते है। भले ही वो वैलेंटाइन के वक्त अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करना हो या किसी दोस्त की शादी में उसे गुलाबो से बना बूके भेट करना हों। गुलाब का मुख्य रूप से भारतीय शादियों में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। गुलाब का गहरा रंग इसकी मन को लुभाने वाली खुशबू के लिए मशहूर है।
.



Click it and Unblock the Notifications
