Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
8 महीने की बच्ची को लेकर ससुराल से भाग गई थी ये एक्ट्रेस, 19 साल में बनी सिंगल मदर, ऐसा है आज बेटी संग रिश्ता
रुखसार रहमान का नाम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय से PK, 83, The Gone Game जैसे कई फिल्मों और वेब शोज़ में दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। लेकिन रुखसार की निजी जिंदगी की कहानी उनके किरदारों से भी ज्यादा दिलचस्प और प्रेरणादायक है। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपनी 8 महीने की बेटी को लेकर घर छोड़ दिया और सिंगल मदर बनकर जिंदगी की नई शुरुआत की। आज उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे अच्छी दोस्त है।

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
रुखसार ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। 1992 में दीपक आनंद की फिल्म 'याद रखेगी दुनिया' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 'इंतेहा प्यार की' में भी काम किया। शुरू में ऐसा लग रहा था कि रुखसार का करियर तेजी से ऊंचाइयों तक जाएगा, लेकिन इसी बीच उनके माता-पिता ने उनकी शादी तय कर दी।
शादी के बाद उन्हें 'बाज़ीगर' और 'रोजा' जैसी बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। रुखसार की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। सिर्फ 19 साल की उम्र में वो मां बन चुकी थीं और जब हालात बिगड़ने लगे तो उन्होंने साहसी फैसला लिया। वह अपनी 8 महीने की बेटी आयशा को लेकर पति से अलग हो गईं और उत्तर प्रदेश में अपने मायके लौट आईं।
फिर शुरु की एक्टिंग
वहां उन्होंने एक बुटीक खोला और अपनी बेटी की परवरिश में जुट गईं। लेकिन उनका दिल अब भी अभिनय की दुनिया में ही था। कुछ साल बाद उन्होंने दोबारा एक्टिंग में वापसी का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को माता-पिता के पास छोड़ा और खुद अकेले मुंबई चली गईं। उनका एक ही सपना था, अपनी बेटी को एक बेहतर जिंदगी देना।
मुंबई में उन्होंने छोटे रोल्स से शुरुआत की और धीरे-धीरे उन्होंने टीवी और फिल्मों में दोबारा अपनी पहचान बना ली। PK में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पाकिस्तानी लड़की का किरदार हो या 83 में उनकी मौजूदगी रुखसार ने हर रोल में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
फिर टूटा दूसरा रिश्ता
करियर के दोबारा ट्रैक पर आने के बाद रुखसार को एक बार फिर प्यार हुआ। इस बार उनकी जिंदगी में आए डायरेक्टर फारुक कबीर। दोनों ने निकाह किया और करीब 13 साल तक साथ रहे, लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने माना कि इस रिश्ते के टूटने से वो टूट गई थीं, लेकिन उनकी बेटी आयशा ने उन्हें हिम्मत दी।
बेटी को दोस्त की तरह पाला
आज रुखसार रहमान एक सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और मुझे किसी भी चीज़ की कमी महसूस नहीं होती। 18 साल बाद भी मुझे किसी रिश्ते की ज़रूरत नहीं लगती। मेरे दोस्त ही मेरे लिए काफी हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी आयशा उनके बहुत करीब हैं और दोनों के बीच सिर्फ मां-बेटी का नहीं, बल्कि एक दोस्त जैसा रिश्ता है।
एक मज़ेदार किस्सा शेयर करते हुए रुखसार ने कहा, "आयशा को लगता है कि मेरी मर्दों को लेकर पसंद बहुत खराब है। वो चाहती है कि मैं एक लिस्ट बनाऊं कि मुझे किसी आदमी में क्या-क्या खूबियां चाहिए। जब भी मैं किसी के बारे में सोचती हूं, उसे सिर्फ उसकी कमियां दिखती हैं।"
रुखसार रहमान की जिंदगी संघर्ष, प्यार, मां-बेटी के रिश्ते और आत्मनिर्भरता की मिसाल है।



Click it and Unblock the Notifications
