Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rupali Ganguly के लिए अमेरिका की नौकरी छोड़कर आ गए थे Ashwin Verma, दिलचस्प है दोनों की Love story
Rupali Ganguly's love story with Ashwin Verma : रुपाली गांगुली उर्फ टीवी की चहेती बहू अनुपमा को भला कौन नहीं जानता हैं? दरअसल, रूपाली के पति की सौतेली बेटी ईशा ने उनके खिलाफ कुछ समय पहले गंभीर आरोप लगाए थे।
ईशा उनके पति की दूसरी शादी से पैदा हुई बेटी हैं। इन आरोपों ने रूपाली और उनके परिवार के बीच के रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि, इस मामले पर रूपाली ने पहले तो चुप्पी साध रखी थी लेकिन बाद में उन्होंने कानूनी कदम उठाते हुए ईशा को 50 करोड रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा।

जिसके बाद ईशा ने सोशल मीडिया से वो सारे पोस्ट डिलीट कर दिए जो रुपाली के खिलाफ उन्होंने पोस्ट किए थे। इसके बाद से एक बार फिर से अनुपमा और अश्विन की लवस्टोरी लोगों के बीच चर्चा में आ गई। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे रुपाली और अश्विन की लवस्टोरी शुरु हुई?
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात?
रुपाली गांगुली और अश्विन के. वर्मा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और रोमांटिक है। रुपाली ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान इस बारे में बात की थी। वह बताती हैं कि जब अश्विन भारत में एक ऐड फिल्म बनाने के लिए आए थे, तब उन्होंने 100-150 फोटो में से रुपाली की एक फोटो को सिलेक्ट किया। इसके बाद, जब रुपाली एक 60 साल की महिला के कपड़े पहनकर उनके सामने आईं, तो अश्विन ने मजाक में कहा कि "तुम्हारे जैसी इंसान के साथ मुझे बूढ़ा होने में कोई परेशानी नहीं है।"
इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहें। उस वक्त ISD कॉल पर हमनें जितने पैसे खर्च किए वो सच में किसी पागलपन से कम नहीं थे।
जल्दबाजी में हुई थी शादी
रुपाली गांगुली एक इंटरव्यू में बताया था कि अश्विन पहले अमेरिका की एक इंश्योरेंस कंपनी में वीपी और ऐड फिल्ममेकर थे। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और इंडिया लौट आए। शादी के बारे में बताया था कि उनकी शादी कुछ खास नहीं थी, बल्कि से अचानक हुई थी। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में शादी हुई थी, जिसके कारण वह अपने दोस्तों को भी इनवाइट नहीं कर सकीं। उनका कहना था, "हमारा शादी को छिपाने का कोई इरादा नहीं था, बस हम भीड़भाड़ नहीं चाहते थे।" अश्विन के दीदी और जीजाजी, जो शिकागो से आए थे, ने कहा, "तुम लोग शादी क्यों नहीं कर लेते?" और इसी वजह से 8 फरवरी को उनके वापस जाने से पहले, 6 फरवरी 2013 को उनकी शादी हो गई।
रुपाली ने यह भी बताया कि इस जल्दबाजी के कारण वह साड़ी के साथ ब्लाउज सिलवाने का समय नहीं निकाल पाईं, और उन्होंने पुराने ब्लाउज को मैच करके काम चलाया। वहीं, अश्विन शादी के दिन नॉर्मल पैंट और शर्ट में आए, जिसे देखकर रुपाली भी हैरान रह गई थीं।
अश्विन के. वर्मा की तीसरी बीवी है रुपाली गांगुली
अश्विन के. वर्मा की जिंदगी में तीन शादियां रही हैं। रुपाली गांगुली के साथ उनकी शादी तीसरी शादी है। रुपाली ने एक बार इस बारे में बात करते हुए कहा था कि अश्विन ने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया, बल्कि सीधा ही कहा था, "चलो शादी कर लेते हैं।" उनकी शादी दोस्ती से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों ही एक बेटे रुद्रांश के पेरेंट्स हैं।
आपको बता दें कि अश्विन की पहली दो शादियां असफल रही थीं। उनकी दूसरी शादी से उनकी एक बेटी ईशा हैं, जो इस समय मीडिया में सुर्खियों में हैं। ईशा ने हाल ही में कुछ गंभीर बयान दिए हैं, जो रुपाली और अश्विन के रिश्ते पर चर्चा का कारण बने हैं।



Click it and Unblock the Notifications
