Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नयी नयी है शादी तो गांठ बांध लें ये बात, सास का दिल जीतने के लिए करें बस ये 5 काम
Saas Ko Impress Kaise Kare: शादी केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। परम्परा के अनुसार शादी के बाद महिला अपने माता पिता का ससुराल छोड़कर अपने पति के परिवार में शामिल हो जाती है। ससुराल में वे अपने पति के परिवार को ही अपना परिवार मानकर चलती है। हर लड़की चाहती है कि शादी के बाद उसे अपने पति के घर में भी उतना ही सम्मान और प्यार मिले जितना उसे बचपन से अपने घर में मिलता रहा है।
लेकिन इसके लिए महिला को अपने ससुराल में सकारात्मक प्रभाव डालना चाहिए। अपनी सास, ननद, देवर और ससुर के साथ आपके सम्बन्ध मधुर और प्रेम भरे होने चाहिए। ससुराल के परिवार में सबसे ज़रूरी किरदार सास होती है और उन्हें इम्प्रेस करना ही सबसे ज़रूरी काम होता है। तो जानते हैं कि नवविवाहित महिला को अपने व्यवहार में ऐसी कौन सी चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए -
How To Impress Your Mother in Law: Tips for Newly Married

दोस्ती
एक अच्छी बहू बनने के लिए आपको अपनी सास के सहयोग की जरूरत होती है। शादी के शुरूआती दिनों में ही अपनी सास से दोस्ती का प्रयास करें। यानी उनके साथ समय बिताएं, उनके साथ शॉपिंग करने जाएं और उनकी पसंद की चीज़ों पर उनसे बातें करें। सास से मधुर सम्बन्ध पुरे परिवार में आपके संबंधों को अच्छा रखेगा।
दयालु स्वभाव
ससुराल में महिला का सामना कई बच्चों से हो सकता है, खासकर विवाह के कुछ दिनों बाद ही। इस दौरान नए घर में बच्चों की शरारतें और शोर-शराबा तो लाजमी है। परन्तु उनकी शरारतों से उत्तेजित नहीं होना चाहिए। ऐसे में अपने स्वभाव को शांत रखें और बच्चों के प्रति दयालु रहें। घर में बच्चों के साथ दोस्ती और उनका ख्याल रखना आपको अपनी सास के दिल में जगह दिलाएगी।
रसोई में उत्कृष्टता
अगर आप रसोई के काम में कुशल हैं, खासकर अगर आप स्वादिष्ट खाना बनाना जानती हैं, तो आप तुरंत ससुराल वालों को अपनी प्रशंसा करने पर मजबूर कर सकती हैं। अगर आप अच्छा खाना बनाकर अपनी सास और घर के अन्य लोगों को परोसेंगी तो वे आपसे जरूर प्यार करेंगे।
प्राथमिकताओं का रखें ध्यान
विवाह के बाद घर में केवल अपनी और अपने पति की इच्छाओं को महत्व न दें। परिवार के सभी सदस्यों सास की पसंद के बारे में भी जानें और उनका ख्याल रखें। सबसे महत्वपूर्ण होता है सास ससुर की ज़रूरतों का ख्याल रखना। एक नए परिवार में अपने लिए जगह बनाना मुश्किल होता है इसलिए इस समय आत्म केन्द्रित होने की बजाए परिवार के सभी सदस्यों का बराबर से ख्याल रखना चाहिए।
अच्छी तरह तैयार रहें
शादी के कुछ दिनों तक रिश्तेदार और जान पहचान के लोग घर आकर नवविवाहित से मिलते हैं। ऐसे में महिला को ठीक प्रकार से तैयार होकर रहना चाहिए। अवसर के अनुसार कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी से खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं।
दूसरों के बारे में बुरा मत बोलो
इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि ससुराल वालों के सामने किसी की भी बुराई न करें। घर में दूसरों की गलतियों या कमियों का जिक्र न करें। किसी भी रिश्तेदार या पडोसी की गलती से भी बुराई करना घरवालों के बीच आपकी नकारात्मक छवि बना सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
