Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
अर्जुन तेंदुलकर ने की सानिया संग गुपचुप सगाई! जानें कौन हैं सचिन तेंदुलक की होने वाली बहू?
Who Is Saaniya Chandok Arjun Tendulkar Fiance: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सगाई की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है। हर तरफ खबरें है कि अर्जुन ने सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) से सगाई कर ली है। इतने बड़े सेलिब्रिटी के बेटे की सगाई हो गई और किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार यानी 13 अगस्त 2025 को हुई है। अब सभी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया और अर्जुन संग उनकी लव स्टोरी पर भी कुछ चर्चा कर लेते हैं।

गुपचुप हुई अर्जुन की सगाई
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सगाई का प्रोग्राम बहुत ही निजी था जिसमें सानिया और अर्जुन के परिवार के बहुत खास लोग शामिल थे। हालांकि अभी तक न तो अर्जुन की फैमिली की ओर से और न ही सानिया के परिवार की ओर से किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। सभी को उनकी फैमिली की ओर से आने वाले रिएक्शन का इंतजार है।

कौन है सानिया चंडोक?
सभी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहूरानी सानिया जिससे अर्जुन की सीक्रेट इंगेजमेंट हो गई है। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घई फैमिली इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बिजनेस के मालिक हैं। सानिया और अर्जुन व सारा का एक लंदन कनेक्शन भी, जी हां, तीनों ने अपनी पढ़ाई लंदन से ही पूरी की है। खास बात ये है कि सानिया और सारा भी अच्छे दोस्त हैं। सारा और सानिया को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।
अर्जुन का क्रिकेट करियर
सचिन तेंदुलकर को तो क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उनके बेटे अर्जुन दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं जो अभी 25 साल के हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू कर लिया है। अर्जुन मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 5 मैच खेल चुके हैं। अर्जुन के नाम अभी तक 3 विकेट हैं और 13 रन बनाए हैं। अब उनकी सगाई की तारीख भई 13 अगस्त बताई जा रही है तो लगता है 13 नंबर का उनके जीवन में खास महत्व है।



Click it and Unblock the Notifications
