Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Saina Nehwal Patch up News: तलाक की खबर के बाद अब पैचअप की खुशखबरी, साइना ने कहा- फिर से कोशिश कर रहे हैं
Saina Nehwal Patch up With Parupalli Kashyap: टेनिस स्टार साइना नेहवाल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से बीते कुछ दिनों से चर्चा में छाई हुई हैं। दरअसल उनके और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते के बीच दरार आ गई थी और प्लेयर ने डिवोर्स अनाउंस कर दिया था। मगर अच्छी बात ये है कि सिर्फ 17 दिनों में ही साइना और पारुपल्ली ने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया है। उन दोनों के बीच में पैचअप हो गया है, और दोनों ही अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं।
16 जुलाई को अनाउंस किया था सेपरेशन
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 16 जुलाई 2025 को अपने अलग होने की खबर पर मोहर लगा दी थी। टेनिस प्लेयर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर इस बात की खुद जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने और उनके पति ने बहुत सोचने के बाद अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने अपने नोट में ये भी लिखा कि वो अपने आपको लकी मानती हैं कि दोनों ने साथ में अच्छी यादें बनाई। नोट के लास्ट में साइना ने लोगों से अपनी प्राइवेसी को भंग न करने की अपील भी की थी।

अब फैंस को दी गुड न्यूज
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के टूटते रिश्ते की वजह से उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था। मगर अब प्लेयर ने खुद अपने इंस्टा पर अपने पति पारुपल्ली के साथ एक फोटो पोस्ट किया है और साथ में एक कैप्शन भी लिखा कि- कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का महत्व सिखाती है। हम फिर से कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद से ही साइना के चाहने वालों के चेहरे पर एक खुशी आ गई है।
फैंस ने किए कमेंट
जैसे ही साइना ने इस पोस्ट को इंस्टा पर शेयर किया उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी उनके इस फैसले से बहुत खुश हैं। लोगों कमेंट कर उन्हें बधाई दी। एक ने लिखा- मुझे यह पोस्ट देखकर बहुत खुशी हुई। मुझे पता है लोग तुम्हें ट्रोल करेंगे, तुम्हारे फैसले की आलोचना करेंगे लेकिन आखिरकार तुम ही तो हो जो साथ में अपनी बाकी ज़िंदगी जीने वाले हो। इसलिए मैं बस यही दुआ कर रही हूँ कि आगे से तुम्हारा प्यार दस गुना और बढ़े।

तुम दोनों खुशकिस्मत हो कि ज़िंदगी ने तुम्हें दूसरा मौका दिया और तुम दोनों ने इसे यूँ ही जाने नहीं दिया। दूसरे ने लिखा- हम आप सभी को ढेर सारा प्यार, शक्ति और धैर्य की कामना करते हैं हमारी चैंपियन जोड़ी। तीसरे ने लिखा- यह बहुत बढ़िया है आप दोनों को बधाई। मुक्त संवाद और ईमानदार प्रयास अंत तक मायने रखते हैं। आप दोनों को साथ देखकर खुशी हुई ऐसे ही लगे रहो। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं जिन्होंने साइना के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।



Click it and Unblock the Notifications
