Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Saiyaara Viral Dialogue : फिल्म के 5 रोमांटिक डायलॉग्स, जो पार्टनर से कह देंगे दिल की अनकही बात
Saiyaara Movie Famous Dialogues : 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'Saiyaara' ने रिलीज होते ही युवाओं के दिलों में खास जगह बना ली है। इसकी गहराई से भरी कहानी, soulful म्यूजिक और इमोशनल डायलॉग्स ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सैयारा सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक एहसास है जो प्यार, जुदाई और उम्मीद के बीच की उस नाज़ुक डोर को छूती है जिसे हर कोई कभी न कभी महसूस करता है।
फिल्म के कुछ डायलॉग्स इतने दिल छू लेने वाले हैं कि वे हर आशिक के जज़्बात बयां करते हैं। अगर आप भी किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो ये डायलॉग्स ज़रूर शेयर करें, क्योंकि हो सकता है इन लाइनों में वही बात छुपी हो, जो आप कहना चाहते हैं लेकिन शब्द नहीं मिलते।
यहां हम सैयारा मूवी के टॉप 5 इमोशनल डायलॉग्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं।
Saiyaara Movie top 5 Famous Dialogues in hindi

1. अभी भी कुछ पल बाकी हैं मेरे पास...
ये डायलॉग ट्रेलर की शुरुआत में सुनाई देता है और वाणी की आवाज़ में बेहद गहराई लिए हुए है। ये लाइन उस वक्त की याद दिलाती है जब रिश्ता खत्म होने के बाद भी दिल में उम्मीद बाकी होती है। जब हम किसी को पूरी तरह खोना नहीं चाहते, तब ये एक अंतिम कोशिश की तरह लगता है।
कब शेयर करें: जब आप अपने पार्टनर से बात खत्म करने से पहले आखिरी बार अपना दिल खोलना चाहें।
2. "सारा प्यार, सारी दुनिया चिल्ला-चिल्ला के बोले... कृष, आई लव यू!" - कृष कपूर
अहान पांडे का ये डायलॉग हर उस शख्स के लिए है जो अपने प्यार को पूरी दुनिया के सामने जताना चाहता है। ये एक ऐसा पल है जहां इमोशन अपने चरम पर होते हैं और कोई भी दिल इस डायलॉग को सुनकर कांप उठेगा।
कब शेयर करें: जब आप अपने प्यार को खास महसूस कराना चाहते हैं या कोई रोमांटिक नोट लिखना चाहें।

3. "आई लव यू... फॉरएवर... एवर एंड एवर" - कृष कपूर
इस सरल लेकिन प्रभावशाली डायलॉग में मोहब्बत की गहराई छिपी है। जब इंसान कहता है कि उसका प्यार हमेशा के लिए है, तब ये वादा दिल से निकलता है। ये लाइन किसी भी रिश्ते में स्थायित्व और सच्चाई की मिसाल है।
कब शेयर करें : जब आप अपने पार्टनर को वादा करना चाहें कि चाहे कुछ भी हो जाए, आप हमेशा साथ रहेंगे।
4. "अपने प्यार के लिए ना खुद को ख़त्म मत कर लेना" - पिता (वरुण बडोला)
यह डायलॉग न केवल फिल्म का टर्निंग पॉइंट है, बल्कि जिंदगी का एक कड़वा सच भी है। जब रिश्ते में सब कुछ टूटने लगता है और कोई खुद को खत्म करने की कगार पर आ जाता है, तब यह सलाह उम्मीद की रौशनी बनती है।
कब शेयर करें: अगर आपका कोई दोस्त या करीबी रिश्ते में टूट रहा है, तो यह डायलॉग उन्हें हिम्मत दे सकता है।

5. "सैयारा... मतलब तारों में एक तन्हा तारा, खुद जल के रोशन कर दे ये जग सारा... और वो तुम हो मेरे सैयारा..." - वाणी
ये डायलॉग फिल्म की गहराई और इमोशन को बयां करता है। सैयारा - एक ऐसा तारा जो अकेला है, पर अपने भीतर रोशनी की ताकत रखता है। जब आप अपने पार्टनर को यह बताना चाहें कि वो आपकी रोशनी हैं, तो ये लाइन सबसे खूबसूरत तरीका हो सकती है।
कब शेयर करें: अपने पार्टनर के बर्थडे पर, सालगिरह पर या यूं ही किसी खास पल में।



Click it and Unblock the Notifications
