Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सामंथा रुथ एक्टिंग से ब्रेक लेकर हुईं ध्यान में लीन, व्हाइट सूट में पहुंची सद्गुरू के आश्रम
Samantha Ruth Prabhu- फेमस एक्ट्रेस और बेहद खूबसूरत सामंथा रूथ प्रभु ने इन दिनों अपनी एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने लिए वक्त निकाला है। सामंथा इन दिनों खुद की खोज के लिए हीलिंग जर्नी निकली हुई हैं। सामंथा इसके लिए तमिलनाडु के कोयंबतूर सद्गुरु के ईशा योग हेल्थ सेंटर पहुंची हैं। जहां वो मेंटल, फिजिकल और स्प्रिचुअल हेल्थ को सही करने के लिए खुद पर काम करेंगी।

सामंथा ने खुद ईशा योग हेल्थ सेंटर जानें को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सामंथा कुछ अलग ही नजर आ रही है। वो बिल्कुल सिंपल सी आम लड़की की तरह औरप आम लोगों के बीच बैठकर ध्यान में मग्न हैं।

सामंथा ने इस दौरान ऑल व्हाइट सलवार सूट कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उनके गले में ऑर्किड के फूलों की माला पड़ी हुई है। सामंथा ने आंख बंद करके पूरे ध्यान में लीन है। एक्ट्रेस ने सिंपल पोनी बालों की बना रखी है, साथ ही अपना पावर वाला आंखों का चश्मा भी पहन रखा है।

सामंथा रुथ प्रभु ने माथे पर टीका लगाकर और लोगों के बीच बैठकर मेडिटेशन करती दिखाई पड़ रही हैं। सामंथा ने अपनी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा -'कुछ वक्त तक बिना कुछ सोचे स्थिर बैठना बहुत मुश्किल था, लेकिन आज, ध्यान की शक्ति को मैंने जाना।'

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी तस्वीरें अपने इंन्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने नेचर की सुंदरता को भी अपने कैमरे में कैद किया और दिल को मोह लेने वाली तस्वीरें भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर कीं।
Image Courtesy- instagram.com/samantharuthprabhuoffl



Click it and Unblock the Notifications