Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Birthday Special: बॉलीवुड छोड़ मौलवी से किया निकाह, धारण किया हिजाब, जानें सना खान की प्रेम कहानी
Sana Khan Love Story: बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में शोहरत, नाम और पैसा तो लगभग सभी के पास है, लेकिन सुकून कम ही लोगों के पास है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है सना खान। कभी अपने ग्लैमर्स और छोटे कपड़ों वाले बोल्ड लुक की वजह से चर्चाओं में रहने वाली सना खान आज हिजाब में ही दिखती हैं। सना खान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने अपनी पहचान फिल्मों और टीवी शोज के जरिए बनाई। वह अपने ग्लैमरस लुक्स और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। लेकिन उनका जीवन सिर्फ पर्दे की चकाचौंध तक सीमित नहीं रहा। असल जिंदगी में सना ने उतार-चढ़ाव देखे और आखिरकार उन्होंने शोहरत की दुनिया को छोड़कर एक नया रास्ता चुना।
जी हां, उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहा और मौलवी से शादी कर ली। आज सना खान का बर्थडे है तो इस खास दिन पर सबसे पहले तो उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अब जानते हैं उनकी लाइफ के उतार-चढ़ाव वो लव स्टोरी के बारे में।

ग्लैमर इंडस्ट्री में शुरुआत
सना खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई एड फिल्म्स में काम किया और फिर फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। साल 2005 में फिल्म यही है 'हाई सोसाइटी' से डेब्यू करने वाली सना ने 'जय हो', 'वजह तुम हो', 'हल्ला बोल' जैसी फिल्मों में काम किया। साथ ही, बिग बॉस 6 में बतौर कंटेस्टेंट उनकी मौजूदगी ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया। सना ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हर कोई उनकी ब्यूटी का दीवाना था।
प्यार में धोखा और टूटा दिल
सना खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। वह एक बिजनेसमैन संग रिलेशनशिप में थीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया। धोखा खाने के बाद सना डिप्रेशन में चली गईं। उन्होंने खुद इंटरव्यू में कहा कि उस दौर ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान कर दिया था और वह जिंदगी से उम्मीद खोने लगी थीं।
प्यार में धोखा खाने के बाद सना खान बुरी तरह टूट गई थीं। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने सबकुछ छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन वहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।
शोहरत छोड़ चुना सुकून का रास्ता
दिल टूटने के बाद सना खान अकेली पड़ गई थीं और इस मुश्किल समय में उन्होंने अल्लाह की ओर रुख किया। उन्होंने 2020 में अचानक बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कहने का एलान कर दिया। इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखते हुए उन्होंने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी अल्लाह की राह में गुजारना चाहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की शानो-शौकत और लाइमलाइट को अलविदा कहकर अल्लाह की राह चुनी और फिर मौलवी मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया। आज सना खान अपनी निजी जिंदगी में खुश और सुकून से भरा जीवन जी रही हैं। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि जिंदगी में पैसा और शोहरत सबकुछ नहीं, असली अहमियत सुकून और सच्चे रिश्तों की होती है।
मौलवी से निकाह कर छोटा ग्लैमर पहना हिजाब
एक समय था जब सना खान की बोल्डनेस सभी का दिल धड़का देती थी। मगर आज उन्हें देखने के बाद कोई कह नहीं सकता कि ये वही सना है जो कभी नाममात्र कपड़ों में रहती थीं। बॉलीवुड छोड़ने के कुछ ही समय बाद सना खान ने गुजरात के मौलवी मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया। अब सना हमेशा हिजाब में नजर आती हैं और वो खुद कहती हैं कि उन्हें इसमें सुकून मिलता है और वो अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं। अब सना और अनस दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
