Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Sawan 2023: महादेव और मां पार्वती से सीखें रिश्ते में अनंत प्रेम और गृहस्थ जीवन बिताने की सीख
Relationship between Shiva and Parvati- भगवान शिव और मां पार्वती के प्रेम की कोई परिभाषा नहीं हैं, उसे सिर्फ महसूस किया जाता है। महादेव का अपनी पत्नी पार्वती से प्रेम अनंत है। दोनों के अप्रतिम प्रेम के बारें में पूरी सृष्टी को मालूम हैं। आपको कई पौराणिक कथाएं सुनने की मिलती हैं जिसमें महादेव और मां पार्वती के प्रेम की पराकाष्ठा के बारें में बताया गया है।

भगवान शिव और माता पार्वती का प्रेम इस संसार में सबसे पवित्र है। माता पार्वती से विवाह के लिए वो तीनों लोकों के देवताओं को अपनी बारात में लेकर गये और अपनी ब्याहाता मां पार्वती को साथ लेकर आए।

आप अपने शादीशुदा जीवन के लिए भगवान शिव और मां पार्वती से ये सीख जरूर ले सकतें हैं, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाली से भर जाएगा। इस सावन के महीने में आप मां पार्वती और भोलेनाथ का आशिर्वाद लेकर अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।

अपने पार्टनर और रिश्ते के प्रति ईमानदार होना
मैरिड लाइफ में ये सबसे अहम काम है, आपको अपने प्रति और आपने पार्टनर के प्रति ईमानदारी दिखानी होगी। उसके साथ रिश्ता मजबूत करना होगा। शादीशुदा जिंदगी में पति और पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए की तरह होते हैं, जिसमें दोनों का साथ चलना जरूरी होता है। एक अगर रूक गया तो गाड़ी भी ठहर जाती है। जिस तरह से भगवान शिव माता पार्वती पर पूरा भरोसा करते हैं, एक दूसरे के लिए ईमानदार है, जो उनके प्यार को दिखाता है।

शिव-पार्वती की तरह करें एक दूसरे का सम्मान
वैवाहिक जीवन को खुशियों से परिपूर्ण करने के लिए एक दूसरे का सम्मान बहुत ही जरूरी है। जब तक पति और पत्नी एक दूसरे का सम्मान नहीं करते तब तक रिश्ता की अहमियत नहीं बढ़ सकती। महादेव ने हमेशा अपनी प्यारी पत्नी मां पार्वती का बहुत ज्यादा सम्मान किया, वहीं उनकी पत्नी भी उनका ख्याल रखती हैं और सम्मान करती है। भगवान शिव हमेशा मां पार्वती से बहुत ही प्यार से बात करते हैं।

एक दूसरे के साथ वक्त बिताना
भगवान शिव और मां पार्वती एक दूसरे के साथ कैलाश पर्वत पर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं, इससे जुड़ी आपनी कई कहानियां और टीवी सीरियल्स में भी देखा होगा। देवों के देव शिव और उऩकी पत्नी साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ होते हैं। जब शिव अपना तांडव रूप धारण करते हैं तो मां पार्वती ही उनको शांत करती हैं। एक दूसरे के साथ रहने से रिश्ता मजबूत होता जाता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
