Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
Best Place to Love: प्यार पाने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं, साइंस ने बताया
हर किसी के लिए कोई ना कोई स्पेशल प्लेस होता है जहां पर वो अपने प्यार से पहली बार मिलता है, और वो जगह उसके लिए खास हो जाती है। अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि किसी रेस्टोरेंट में या फिर किसी पार्क, कॉलेज, सड़क पर जाते हुए भी हीरों को अपनी प्रेमिका नजर आ जाती है, और वहीं से उन लोगों की प्रेमकहानी शुरू होती है। इस तरह से कई बार आम लोगों की जिंदगी में भी होता है। लेकिन फिल्मों की तरह उतना ड्रामा नहीं होता है, लेकिन थोड़ी बहुत वास्तविकता उसमें होती है। वहीं आज के वक्त में डेटिंग ऐप्स ने भी कमाल दिखाया हुआ है, जहां लोग पहली बार मिलते हैं, चैट करते हैं फिर कहानी आगे बढ़ती है। वहीं बहुत सारे प्लेसेस पर भी प्यार परवान चढ़ता है, जहां आपको आपका प्यार मिलता है।

साइकोलॉजी टुडे के एक लेख के अनुसार , एक पोटेंशियल लव मैच होन का सबसे कॉमन तरीका एक ऐसा प्लेस है जिसमें शेयर इंट्रस्ट होता है। वो कोई जिम हो सकता है या फिर डांस क्लास भी, कोई क्लब या रेस्टोरेंट भी हो सकता है। बाहर घूमने जाने वाले ग्रुप का कोई हिस्सा बना शख्स भी हो सकता है।
साइंस के अनुसार प्यार को पाने की सबसे अच्छी जगह कौन-कौन सी है? (Best Place to Love)
1.किसी खास प्लेस और ग्रुप का हिस्सा बनने में
व्यवहार विश्लेषक, लेखक और करियर ट्रायल अटॉर्नी वेंडी एल. पैट्रिक के अनुसार, "पहली नजर में प्यार को समझने की जरूरत होती है। लेकिन ग्रेट आउटडोर में भी आपको अपना प्यार मिल सकता है, जहां काफी लोग मौजूद हो और आपकी तरह ही इंट्रस्ट शेयर करते हों। जैसे आप ने किसी गेम में पार्ट लिया है या फिर किसी ग्रुप का हिस्सा है जहां पर लड़के और लड़कियां दोनों ही है। ऑफिस में भी प्यार की शुरूआत होती है।

2. पसंद की लोकेशन (Best Place to Love)
यहां पर भी आपको अपना प्यार मिल सकता है, क्योंकि आपकी और आपके होने वाले पार्टनर की रूचियां एक जैसी हैं। जैसे की आपको बुक स्टोर पर जाकर बुक खरीदना और उसे पढ़ना पसंद है, या फिर किसी कैफे में डेली जाकर कॉफी पीना और अपने दोस्तों के साथ गप्पे मारना, वहां पर आपका फ्यूचर पार्टनर भी रोज ही आती हो। अगर आप इनमें से किसी एक घटना में किसी से मिलते हैं, तो संभावना है कि वे भी इसके बारे में इमोशनल हो।

3. स्पेशन कैंपेन वाले प्लेसेस में (Best Place to Love)
जैसे कि आप ऐसे एक शख्स हैं जिसे एनिमल क्रूएलिटी को लेकर कोई काम कर रहे हैं या फिर आप जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में मुखर हैं, और इसको लेकर कोई ना कोई कैंपेन भी करते हैं, लोगों को जागरूक करते रहते हैं। अपने शहर के समुद्र तट पर सफाई अभियान में आप शामिल होते हैं, तो इसी तरह से आपका फ्यूचर पार्टनर भी हो सकता है, वो भी इसी तरह के काम करना पसंद करता है और इसी तरह के अभियानों में शामिल होता है। तो हो सकता है कि आप अपने प्यार को इन्ही स्थानों पर पहली बार मिलें और क्योंकि आपकी रूचियां एक जैसी हैं तो आपका मिलना-जुलना आगे होता जाता है। कभी-कभी, प्यार पाने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकती है।

4. स्मॉल प्लेसेस (Best Place to Love)
यहां छोटी जगहों को मतलब कंजस्टेड प्लेस से नहीं है। यहां छोटे स्थान से मतलब है कि आप किसी ऐसे स्थान पर मिले रहे हो जहां ज्यादा लोग ना हो। जैसे कि आप लिफ्ट में मिले या फिर किसी स्थान पर जाते वक्त कैब शेयर की हो और उस दौरान बातों का सिलसिला शुरू हो गया हो। या फिर यात्रा के दौरान भी ऐसा हो सकता है कि बातचीत करते-करते एक दूसरे को पसंद करने लग जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
