Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Self-Discipline: सक्सेस के लिए आत्म-अनुशासन जरूरी, सेल्फ डिसिप्लिन हासिल करने के बेस्ट तरीके
जब आपको कहीं जाना होता है और आपकी अर्ली मॉर्निंग फ्लाइट होती है तो आप जल्दी रात को सोते हैं, कई अलार्म लगाते हैं कि कहीं फ्लाइट मिस ना हो जाए। क्या लेट नाइट तो नहीं सोएंगे ना,क्योंकि आपको सुबह जल्दी उठना है। इस वक्त आपने खुद को डिसिप्लिन में लाते हैं। आत्म-अनुशासन आपको अपने बारे में ज्यादा पॉजिटिव महसूस कराता है। ये लाइफ में आगे बढ़ने का सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।

सेल्फ डिसिप्लिन होने से आपु कई सारे काम वक्त पर कर सकते हैं, उसके लिए आपको कुछ अलग से वक्त नहीं निकालना पड़ता है। रिसर्च से पता चलता है कि जो लोगों में आत्म-अनुशासन को समझते हैं और फॉलो करते है, उनकी लाइफ स्टाइल सबसे अलग और प्रोडक्टिव होती है।
आत्म-अनुशासन क्या है? (What is Self-Discipline ?)
सेल्फ-डिसिप्लिन को आप ऐसे समझ सकते हैं कि आप ने कोई गर्म तवा छू लिया है और आपको पता है कि ये गर्म है तो क्या उसे दोबारा छूते है ? लेकिन आप उसे किसी हेंडिल के साथ या फिर चिमटे के साथ जरूर पकड़ते हैं। इसी तरह से सेल्फ डिसिप्लिन भी है। इसमें आपको शुरूआती दर्द को किनारे करके आने वाले सफलता को देखना होगा, जैसे कि गर्म तवे पर बनीं रोटी और पराठे का स्वाद आप टेस्ट करते हैं। ऐसे ही सेल्फ-डिसिप्लिन में आकर आप अपनी सफलता के राह पर आगे बढ़ते हैं।
आत्म-अनुशासन बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी बदौलत आप वो काम कर पाते हैं जो आप करना चाहते हैं। सेल्फ-डिसिप्लिन आप की एक्टिविटीज और बिहेवियर में बदलाव लाता है और आपका बेस्ट एडिशन सामने आता है।
आत्म-अनुशासन के क्या फायदे हैं?
-जब आपकी लाइफ को अच्छे से जीने की बात आती है, तो आपकी सेल्फ डिसिप्लिन इसमें बहुत सुधार करती है-
-अगर आप अपने वर्क को कंट्रोल में और टाइम पर पूरा करेंगे तब आपको टेंशन कम होगी।
-आप आृअपने लॉन्ग टर्म टार्गेट तक पहुंचने की आपकी क्षमता बढ़ती है।
-आत्म-अनुशासन आपको और ज्याद केंद्रित करने में मदद करता है।
-जब आप अपने लाइफ के टार्गेट पूरे करते हैं तो इससे आपको खुशी महसूस होती है। इससे आपको आगे बढ़ने का लक्ष्य मिलता है।
-आप ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जैसे-जैसे आप आत्म-अनुशासन में आते जाएंगे वैसे-वैसे आपकी टेंपटेशन को कम करने की ताकत बढ़ती जाएगी।
-ये सब सब सेल्फ डिसिप्लिन प्रेक्टिस से ही हो सकता है।
आत्म-अनुशासन में महारत हासिल कैसे करें
इसे आसान रखें
जब आप सेल्फ डिसिप्लिन हासिल करना चाहते हैं तो आपको सीधे टफ चीजों पर फोकस नहीं करना है, बल्कि आसान टार्गेट बनाने हैं। अगर आपके टार्गेट,मुक्शिल होंगे तब आपको सेल्फ-डिलिप्लिन मुश्किल लगेगा। नई आदत डालना आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन ये आगे जाकर आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
अपनी कमजोरियों को जानें
आपको अपनी कमजोरियों को जानना होगा और उस पर काम करना होगा, ये आप अपने आत्म-अनुशासन से सही कर सकते हैं। अनिर्णय और हताशा आपको विफलता की तरफ लेकर जाती है। इसे सेल्फ-कंट्रोल बहुत जरूरी है, इसी से आप सेल्फ- डिसिप्लिन के टार्गेट को पा सकते हैं। अपनी कमजोरियों को सुधार कर सकते हैं।
हेल्दी डाइट जरूरी हैं
सेल्फ डिसिप्लिन में आप अपने आप को हल्दी रखतने के लिए स्वस्थ खाने को प्राथमिकता देगें। आप फास्टफूड से दूरी बना लेंगे साथ ही हेल्दी डाइट को फॉलो करना शुरू करेंगे। जब आप भूखे होते हैं तो आपका दिमाग अपने सबसे अच्छे तरीके से काम नहीं करता है, इसलिए आप वक्त पर लंच और डिनर करना स्टार्ट करते हैं और अपने आप पर फोकस करते हैं।
विलपॉवर को बढ़ाना
आत्म-अनुशासन से आप अपनी विल पावर को बढ़ाते हैं, जिससे आपके टार्गेट पूरे होते हैं। इससे आपमें आत्मविश्वास बढ़ता जाता है। अगर आपके साथ किसी भी काम को करने की इच्छा शक्ति नहीं है तो आप कुछ भी करें वो काम आप नहीं कर सकते, लेकिन सेल्फ-डिसिप्लिन से आप ऐसा कर सकते हैं।
खुद को रिवॉर्ड करो
जब आप कोई काम करते हैं और वो पूरा हो जाता है, आपके टार्गेट पूरे होते हैं, तो आपको अपने आपको रिवॉर्ड करना चाहिए। आप अपनी उपलब्धियों के लिए खुद को पुरस्कृत करें। इससे आप को अच्छा फील होगा।



Click it and Unblock the Notifications