Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Selfish Friends: इस इशारों से जानें आपका दोस्त है स्वार्थी इंसान, इस तरह दूरी बनाएं
दोस्ती हर रिश्ते से ऊपर होती है, दोस्ती में प्यार, विश्वास, तकरार, घूमना, चिल मारना सबकुछ होता है। दोस्त ना हो तो लाइफ बेकार सी लगती है। अगर दोस्त रूठ जाता है तो कहीं दिल नहीं लगता है। दोस्त की यारी सबसे प्यारी होती है। दोस्ती का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। लेकिन कई बार आप ऐसे लोगों से दोस्ती कर लेते हैं जो आपकी दोस्ती के काबिल नहीं होते। क्योंकि उनके प्यार और विश्वास जैसी भावनाएं नहीं होती हैं वो सिर्फ मतलब के यार होते हैं। वो आपसे अपने मतलब के लिए दोस्ती करते हैं और मौका मिलते है आपके विश्वास के टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं। ऐसे दोस्त धोखेबाज और स्वार्थी होते हैं, जिनको आप दोस्त नहीं कह सकते हैं। अगर आपकी लाइफ में भी ऐसे कुछ मतलबी दोस्त हैं तो जानते हैं कि उनके कैसे पहचानें और कैसे उनसे दूरी बनाएं।

जरूरत के वक्त कभी मौजूद ना होना
मतलबी दोस्त आपसे बहुत ज्यादा प्यार दिखाने की कोशिश करता है। आपके सामने ऐसे रिएक्ट करता है कि आपके बिना तो वो सांस भी नहीं ले पाता है। लेकिन उसे अपना हर काम सबसे अहम लगता है, जब आपको उसकी जरूरत होती है तो वो अपने काम का बहाना बना देता है। वो इस तरह से शो करता है कि उसके बिना काम ही नहीं हो सकता है। आपको ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए।

आपके पैसे खर्च करवाने में अव्वल
जब आप दोस्तों के सााथ बाहर घूमने या फिर किसी रेस्टोरेंट जाते हैं तो वो सारे खाने-पीने का हिसाब रखता है। ज्यादातर वो आपसे पैसे खर्च करवाता है। वहीं जब उसके खर्च करने की बात आती है तो सिर्फ अपना शेयर देने को कहता है। वहीं किसी वजह से उसे खर्च भी करना पड़ जाए तो वो कई बार इसके बारें में सबसे सामने गा देता है कि उसने कितना पैसा खर्च किया। ऐसे नाम के दोस्तों को पहचान ले और दूर रहने की कोशिश करें।

कभी भी सही राय नहीं देता
जो सिर्फ नाम के दोस्त होते हैं वो कभी भी आपका अच्छा नहीं चाहते हैं। ना ही कभी आपको सही राय देगें। अगर आपने कभी उनके किसी बारें में उनका मत लेना चाहा तो हमेशा गलत बात आपको समझाएंगे। जब करियर या फिर जॉब की बात हो तब भी वो आपको सही फैसला नहीं लेने देंगे। उनको लगेगा कि कहीं आप उनसे आगे ना निकल जाएं। कहीं आपकी जॉब उससे बेहतर ना हो जाए, या वो आपसे पीछे रह जाए। ऐसे गुमराह करने वाले दोस्त से दूर रहें।

अपना फायदा सबसे पहले देखना
जो मतलबी दोस्त होते हैं वो हमेशा पहले अपने आप को आगे रखते हैं। जहां उनका मतलब होता है वो आगे बढ़कर काम करते हैं,लेकिन जब उनको लगता है कि कुछ नहीं हो पाएगा तो वो किनारे हो जाते हैं, भले ही आपका कितना ही नुकसान क्यों ना हो रहा हो। वो अपना फायदा पहले देखते हैं। ऐसे लोग आपके पास सिर्फ अपने फायदे के लिए आते हैं और आपका यूज करके आपको किनारे कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
