Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Relationship Advice: वो इशारे जो बताते हैं कि आप पार्टनर के साथ बेड में अच्छे हैं
बेडरूम एक कपल के लिए ऐसा प्लेस होता है, जहां पर वो अपने पार्टनर के साथ ओपन हो सकते हैं। इंटीमेसी का वो स्थान जहां पर पार्टनर एक दूसरे का दुख-दर्द, हंसी-मजाक, रोमांस, प्यार, बातचीत और एक दूसरे के साथ कनेक्ट होता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपने विचार से बेस्ट कर रहे हों लेकिन आपके पार्टनर को ऐसा ना लग रहा हो, तो इस स्थिति को आप कैसे पहचानेंगे और उसे सही करने की कैसे कोशिश करेंगे, ये काफी अहम है। क्योंकि बेडरूम में इंटीमेसी को व्यक्त करने के सबके अलग-अलग तरीके होते हैं। यहां पर हम उन संकेतों के बारें में बता रहे हैं जिससे आप समझ सकें और रिलेशनशिप और सेक्स के दौरान उनको दूर करने की कोशिश करें-

वो लक्षण जिससे पता चलता है कि आप पार्टनर के साथ बेड में अच्छे हैं
आपका सेंस ऑफ ह्यूमर
बेडरूम में हंसना, मुस्कुराना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ये आपकी इंटीमेसी को और ज्यादा सुखद बना देता है। आपका अपने पार्टनर के साथ हंसना, मजाक करना एक दूसरे के साथ जुड़ने में मदद करता है। आपको हंसाता है, लेकिन ये बेड में अच्छा होने का एक जरूरी वजह है। अगर आप सेक्स करते वक्त अपने पार्टनर को देखकर मुस्कुरा नहीं रहे तो शायद इसे गलत शख्स के साथ कर रहे हैं।

आप अपने पार्टनर से जो कुछ कहना चाहते हैं, कह सकते हैं
बेडरूम में कपल के बीच कम्युनिकेशन का होना काफी अहमियत रखता है। जब आप बेड पर अपने जीवन संगी के साथ अच्छे होते हैं, तो आप अपने साथी से जो चाहते हैं, वो उसके साथ शेयर कर सकते हैं। कम्युनिकेशन जितना सीधा- सीधा हो उतना बेहतर है। आप अपनी बातें शेयर करते हैं तो आपके पार्टनर में भी ये भाव आता है कि वो आपके लिए महत्वपूर्ण है।

आप जानते हैं कि पार्टनर की बॉडी और इंटीमेसी में कैसे अच्छा फील करवाना है
बेड पर आप अपने पार्टनर के साथ कितने अच्छे हैं, ये अहम बात है। क्योंकि ये सेक्स की सबसे खास बातों में से एक है। इससे आप अपने पार्टनर के अंदर आत्मविश्वास लेकर आते हैं, जो आप उनके लिए सेक्शुअली जरूरी है। ये महत्वपूर्ण संकेत है कि आप बिस्तर में अच्छे हैं। आप अपने साथी को कितना ज्यादा अच्छा महसूस कराते हैं और आपका साथी आपके बारे में क्या कहता है, ये एक रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण कारक है।

आप जानते हैं कि अपने साथी की बॉडी लैंग्वेज को कैसे पढ़ना है
एक अच्छा लाइफ पार्टन ये जानता है कि अपने पार्टनर की बॉडी लैंग्वेज को किस तरह से पढ़ना है। फिर उसके बाद कैसे रिएक्ट करना है। जब आप ऐसा करने में सक्षम हो जाते हैं तब आप उसे उसकी पसंद-नापसंद के बारें में बाताना शुरू करते हैं, जो आपको एक अच्छे सेक्स की ओर ले जाता है।चरम सुख आप दोनों प्राप्त करते हैं।

इंटीमेसी का आनंद देना और उसे पाना
बहुत सारे कपल सिर्फ सेक्स करते हैं, उसका आनंद नहीं ले पाते हैं, इसके पीछे कई कारण होते हैं, अपने पार्टनर के मू़ड को, वो क्या चाहती हैं, उसको सेक्स के दौरान क्या करना ना पसंद है, अगर पार्टनर को बिना जाने ये सारे काम होते हैं तो वो बिना रूचि के सेक्स करती है, इसमें सिर्फ सेक्स होता है, प्यार और रोमांस नहीं रहता है। ऐसे में पार्टनर को जानने और समझने की बहुत जरूरत होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications