Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship Tips : सेक्शुअल इंटरकोर्स की इच्छा न होने के हैं ये 6 कारण
आज के वक्त में ये बहुत सारे कपल्स के साथ हो रहा है कि उनको सेक्शुअल इंटरकोर्स करने की इच्छा कम होती जा रहा है। समाज में खुलापन आने और सेक्स एजुकेशन को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता भी इसको सही नहीं कर पा रही है। सेक्स के प्रति लोगों की अनिच्छा चौंकाती है। कई सर्वेक्षणों में पाया गया है कि समाज में औसतन सेक्स करने की इच्छा कम हो रही है। लेकिन इसके पीछे कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं। जिनकी आप सेक्स ना करने की वजह मान सकते हैं। आइये जानते हैं उन कारणों के बारें में, जिसकी वजह से लोगों में सेक्स के प्रति रुचि कम हो रह है।

एंजाइटी और मेंटल इश्यू
ये कह सकते हैं कि आज के टाइम में लोगों में एंजाइटी और मानसिक समस्या बहुत ज्यादा हो रही है। किसी ना किसी वजह से लोग तनाव में रहते हैं। टीनएर्ज और यंगस्टर्स बहुत सारा मेंटल प्रेशर हो रहा है। जब दिमाग में इतना सारा मेंटल प्रेशर होगा तो क्यों सेक्स में मन लगेगा। सेक्स भी तभी अच्छा होगा होता है जब आपका मूड अच्छा हो और आप किसी तरह की टेंशन में ना हों। मेंटल प्रेशर में बेहतर सेक्स लाइफ़ नहीं हो सकती है। अगर आपकी की भी पिछले कुछ वक्त से सेक्स लाइफ़ सही नहीं चल रही है तो इसे पटरी पर लाने के लिए तनाव लेना कम कर दें। अपने स्ट्रेस पर काबू करें। खुश रहने की आदल डालें। तभी आपकी सेक्शुअल लाइफ बेहतर हो सकेगी।

बॉडी इमेज इश्यू भी समस्या
बॉडी इमेज इश्यू ने भी सेक्स लाइफ का कबाड़ा किया हुआ है। जहां लोग पहले से ही अपने शरीर को लेकर टेंशन में रहते थे अब सोशल मीडिया पर पोस्ट देख कर और ज्यादा टेंशन में आ जाते हैं। लोगों की टोन्ड बॉडी देखकर उनको अपनी चिंता सताने लग जाती है। ये भी एक बड़ी वजह सामने आई है कि लोग अपना शरीर दिखाना नहीं चाहते। और सेक्स लाइफ को पूरी तरह से एन्ज्वॉय नहीं कर पाते हैं। जिससे वो धीरे-धीरे सेक्स से भागने लगते हैं।

कुछ ज़्यादा ही एक्सरसाइज़ करना
जिम में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज भी सेक्स लाइफ को खराब करती है। एक्सरसाइज करें, लेकिन अपनी लिमिट में। ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपका शरीर थक जाता है। क्योंकि सारी एनर्जी तो आप जिम में लगा कर आ जाते हैं। जब बिस्तर पर आते हैं तो आपकी एनर्जी खत्म हो चुकी होती है। थका शरीर कैसे सेक्स कर सकेगा। तो सेक्स लाइफ़ आपकी सूखी रह जाती है। इसलिए नियंत्रित मात्रा में ही एक्सरसाइज करें। ज़्यादा एक्सरसाइज़ के कारण मसल इंजरी भी हो जाती है जो आपकी सेक्स लाइफ को नुकसान पहुंचाती है।

आर्थिक परेशानियां भी वजह
शादी के बाद कपल्स के बीच पैसों को लेकर तू-तू-मैं-मैं होती रहती है। अगर आपके पार्टनर के करियर में कुछ सही नहीं चलता तो इसका असर आपकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। ऑफिस की प्रॉबलम, जॉब इनसिक्योरिटी के कारण पार्टनर परेशान रहता है। जिसकी वजह से उसकी इच्छा सेक्स में कम हो जाती है। लेकिन आप लोगों को लड़ाई-झगड़े करने के बजाए एक दूसरे का साथ देना चाहिए, सहारा बनना चाहिए। इस तरह से आपकी लाइफ की फाइनेंशियल प्रॉबलम दूर होगी।

मेडिकल कंडीशन्स
कई बार अलग-अलग बीमारियों के कारण आप मेडिसिन ले रहे है होते हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ पर भी असर करती है। आपको को तो पता है कि दवाइयों के साइड-इफ़ेक्ट्स भी होते हैं। अगर कुछ इस तरह से आपके साथ भी हो रहा है तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। वो आपके इसका सल्युशन जरूर बताएंगे। अच्छा सेक्स आपके हार्मोन्स से जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से भी आपकी सेक्स लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं।

रिश्ते में विश्वास की कमी
शादीशुदा जिंदगी में कई बार एक दूसरे के प्रति विश्वास की कमी भी सेक्स ना करने का कारण बनती है। जब पार्टनर का एक दूसरे से भरोसा उठने लग जाता है। ऐसी कंडीशन में सेक्स लाइफ़ प्रभावित होती है। विश्वास आप दोनों के इमोशन्स से जुड़ा होता है। जो सीधे-सीधे आप पर असर करता है। इसलिए ऐसी स्थिति ना पैदा होने दें, जिसकी वजह से आप दोनों में ट्रस्ट इश्यू हो। एक दूसरे का सम्मान, प्यार, ये बहुत अहम है। अगर किसी तरह की कोई गलतफहमी रिश्ते में आ गई है तो उसे आपस में बैठकर सही कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
