Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
पीरियड के दौरान इन तरीकों से करें सेफ सेक्स, होते हैं कई सारे फायदे
महिलाओं के पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर अलग-अलग तरह की बातें प्रचलित हैं। कुछ इस दौरान सेक्स करना सही मानते हैं तो कुछ के अनुसार, पीरियड के दौरान सेक्स करना (Sex During Periods) महिला के लिए सही नहीं होता है। लेकिन अहम बात ये है कि पीरियड के दौरान महिला कितनी कंफर्टेबल हैं सेक्स करने के लिए, इस पर काफी कुछ डिपेंड करता है। आपके ये बात बता दें कि पीरियड के वक्त महिलाओं में हार्मोनल चेंज होते हैं, जिस वजह से कई महिलाओं को फिजिकल होने की इच्छा प्रबल होती है। लेकिन कुछ महिलाएं सेक्स से दूर भागती हैं। लेकिन अगर कपल इस दौरान कंफर्ट महसूस करते हैं तो सेक्स को मजेदार बनाया जा सकता है। पीरियड के दौरान सेक्स करने के कई सारे फायदे हैं, जिनके बारें में शायद आप नहीं जानतें-

मूड को बेहतर बनाता है-(Sex During Periods)
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की रिसर्च के अनुसार, महिलाओं में पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से स्ट्रेस कम होता है, साथ ही मूड भी अच्छा हो जाता है। अक्सर ये होता है कि पीरियड के दौरान महिलाएं थोड़ी चिड़चिड़ी हो जाती हैं, लेकिन सेक्स करने से उनके मूड में तब्दीली आती है। ऑक्सीटोसिन, डोपामिन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटॉक्सिन जैसे हार्मोन इस दौरान रिलीज होते हैं।

पीरियड्स का दिन कम हो जाता है-(Sex During Periods)
रिसर्च के अनुसार, महिलाओं में पीरियड्स की अवधि में आर्गेज़्म के कारण दिन कम हो जाते हैं। अगर किसी के 7 दिन पीरियड होते है तो 5 दिन और अगर 5 दिन होते है तो वो 3 दिन में बदल जाते हैं।
पीरियड्स संबंधी समस्याएं होती हैं दूर- (Sex During Periods)
ऑक्सीटोसिन, डोपामिन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटॉक्सिन जैसे हार्मोन रिलीज होने सेे महिला मे यूटरस में सिकुड़न के कारण दर्द को सहना आसान हो जाता है। पीरियड के दौरान सेक्स करने से पीठ दर्द, क्रैम्स, सिर दर्द भी दूर होता जाता है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करते वक्त रखें ध्यान-
-पीरियड्स के दौरान सेक्स करना फायदेमंद लेकिन तब जब कपल इसके लिए तैयार हों।
-पीरियड के दौरान सेक्स करते वक्त कंडोम का इस्तेमाल करें।
-पीरियड्स के दौरान अगर महिलाएं टैम्पोन, मेंस्ट्रअल कप का यूज करती हैं, तो इसे सेक्स के दौरान हटा दें।
-पीरियड्स में सेक्स करते वक्त बेडशीट पर धब्बे पड़ सकते हैं, इसके लिए आपको ध्यान देना होगा।
-पीरियड के दौरान साफ-सफाई का खासा ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
