Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sexual Incompatibility: इन संकेतों से समझें आपकी और पार्टनर की सेक्शुअल एनर्जी नहीं हो पा रही मैच
मैरिड लाइफ कई रंगों से मिलकर बनती हैं, जिसमें प्यार, विश्वास, अपनापन. बेहतर कम्युनिकेशन, आपसी समझदारी, अच्छा सेक्स शामिल है। सेक्स मैरिड लाइफ का सबसे अहम भाग है, जहां ये नये रिश्ते की शुरूआत होती है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि कपल के बीच सेक्स को लेकर पसंद एक जैसी हो। ज्यादातर पार्टनर्स के साथ ये होता है कि वो ये भूल जाते हैं कि आपके लाइफ पार्टनर की पसंद आपसे अलग हो सकती है, लेकिन सेक्स को लेकर पार्टनर को अपनी पसंद के जैसा मान बैठते हैं, जैसे उनकी पसंद है तो वैसी उनकी पार्टनर की भी पसंद होगी। लेकिन ऐसा नहीं है।

अच्छी शादी के लिए सभी चीजों में आपसी समझ के साथ सेक्स में भी एक दूसरे की पसंद-नापंसद को जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। लाइफ पार्टनर्स के बीच सेक्शुअल एनर्जी का मैच होना बेहद महत्वपूर्ण है। जिनकी सेक्सुअल एनर्जी एक जैसी नहीं होती उसे सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबल (Sexual Incompatibility) कहते हैं। आइये जानते हैं सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी के संकेतों के बारें में-

1.सेक्स को वैल्यू ना देना
जब आपका पार्टनर आपकी सेक्स ज़रूरतों को वैल्यू ना दे। सेक्स के दौरान कोई एक्साइटमेंट ना दिखाए। तो आप समझ ले कि जरूर कुछ गोलमाल है। ऐसा सेक्स ड्राइव में असमानता के कारण भी होता है। लेकिन ऐसी काफी वक्त तक वो आपके साथ करे तो समझ लें कि ये सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी की निशानी है।

2.सेक्स सीन को लेकर सजह ना होना
अक्सर ऐसा होता है जब पार्टनर बेड पर लेट कर कोई इरॉटिक फिल्म देख रहे होते हैं और कोई सेक्स सीन आने पर वैसा खुद भी करने लग जाते हैं, लेकिन आपके साथ ऐसा नहीं है। आपका पार्टनर और आप सेक्स सीन को देखकर असहज हो जाते हैं, तो ये सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी की निशानी है।

3.पार्टनर को प्रायोरिटी ना देना
आपका पार्टनर सेक्स के दौरान आपको प्रायोरिटी नहीं देता है, तो ये भी सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी का संकेत है। आप ये सोंचती है कि वो आपका पति है, आप उसकी मर्जी को अपनी मर्जी मानने लग जाती हैं, लेकिन बिना मन से। लेकिन आपके लिए ये जरूरी है कि आपका पार्टनर आपके इस दर्द को और प्यार को पाने की कोशिश को समझे।

4.पार्टनर की बॉडी अट्रैकटिव ना लगे
अक्सर आप फिल्मों और ओटीटी पर सेक्स करने वाले कपल्स की बॉडी को सुडौल देखते हैं, तो आपके मन वो छवि घर कर जाती है। और फिर आप उसे अपने पार्टनर की बॉडी के साथ कंपेयर करने लगते हैं। ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि उनके पार्टनर की बॉडी फिट हो। लेकिन वास्तविकता अलग होती है। अगर आपके और पार्टनर के बीच बॉन्डिंग अच्छी हो तो बॉडी कैसी भी हो फर्क नहीं पड़ता है। पार्टनर के बीच तालमेल होना सबसे अहम है।

5.खुलकर नहीं होती बात
बेडरूम में आप अपने पार्टनर के साथ ओपनली बात नहीं कर पातें हैं। आपको बात करने में हिचकिचाहट होती है, तो ये भी सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी का बड़ा लक्षण है। ऐसा होने से रिश्ते में दरार आने लग जाती है।

6.एक्स की याद आने लगे
ऐसा बहुत सारे कपल्स के साथ होता है कि जब वो पार्टनर के साथ बेडरूम में होते हैं तब सेक्स के दौरान अपने पार्टनर की याद आने लग जाती है। और आपका पति या पत्नी गैर लगने लगते हैं। ये एक बहुत ही गहरा सेक्शुअल इन्कॉम्पैटिबिलिटी का संकेत है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार होता है तो ये बड़ा संकेत है, इसे खतरे की घंटी की तरह स्वीकार करें और इसे गंभीरता से लें। अपने रिश्ते को दोबारा से काम करना शुरू कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
