Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Birthday Special: शादीशुदा जावेद पर दिल हार बैठीं शबाना, नहीं मिला मां बनने का सुख, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी
Shabana Azmi-Javed Akhtar Love Story: फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित और दिलचस्प प्रेम कहानियों में से एक है जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी। 70 की दशक की मशहूर एक्ट्रेस शबाना ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है और खूबसूरती का भी। शबाना की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही उससे अधिक उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही।
एक्ट्रेस की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज शबाना का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम जानते हैं शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी और उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में।

120 से अधिक फिल्मों में किया काम
शबाना आजमी ने अपने फिल्मी करियर में करीब 120 से अधिक फिल्मों में काम किया। शबाना ने साल 1974 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'मासूम', 'अवतार', 'खंडर', 'पार', 'अंकुर', 'अर्थ', 'गॉडमदर', 'रॉकी और रामी की प्रेम कहानी' शामिल हैं। ये तो वो फिल्में हैं जिन्होंने उन्हें वो पहचान दिलाई जिससे वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
कैसे शुरू हुई मोहब्बत?
शबाना आजमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर संग जुड़ा और करीब 7 साल तक दोनों रिलेशन में रहे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और तन्हा शबाना की लाइफ में एंट्री हुई जावेद अख्तर की। जब पहली बार जावेद और शबाना एक दूसरे से मिले थे उस समय उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी किस्मत में किया है। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार का फूल खिला। हालांकि जावेद शादीशुदा थे, उनकी पत्नी का नाम हनी ईरानी था और उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी हैं।
परिवार के खिलाफ जा किया निकाह
शबाना को पता था कि जावेद पहले से शादीशुदा हैंस लेकिन वो अपने दिल के हाथों मजबूर थीं और अपने बढ़ते कदमों को पीछे न कर पाईं। हालांकि शबाना के परिवार वालों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया। लेकिन मोहब्बत के सामने ये रुकावटें टिक नहीं पाईं। काफी उतार-चढ़ाव और परिवार की नाराज़गी के बाद जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से तलाक लिया। इसके बाद 9 दिसंबर 1984 को शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने निकाह किया। ये शादी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादी बनी।
कभी मां नहीं बन पाईं शबाना
शबाना और जावेद की शादी साल 1984 में हुई थी, लेकिन दोनों की कोई औलाद नहीं है। हालांकि जावेद अख्तर के पहली पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। शबाना ने कभी किसी बच्चे को गोद भी नहीं लिया और ऊपर वाले की मर्जी को दिल से स्वीकार किया।



Click it and Unblock the Notifications