Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Relationship in Shardiya Navratri: नवरात्रि के दौरान संभोग करना सही या गलत, कपल्स 9 दिन करें इन नियमों का पालन
Relationship Rules in Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ विशिष्ट रूपों को समर्पित रहता है। हिन्दू धर्म के अनुसार वर्ष में दो बार नवरात्र मनाई जाती है, एक चैत्र नवरात्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि।
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही, जिसका अंत दशहरे के साथ होगा। शारदीय नवरात्र के नौ दिन भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा का आह्वान एवं पूजन करते हैं। इस समय के दौरान वे अपने व्यवहार व वाणी से मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

हालांकि इस समय के दौरान कई तरह के नियम भी होते हैं जिनका ख़ास पालन करना ज़रूरी होता है। ऐसे में भक्तों के मन में यह आशंका रहती है कि क्या नवरात्रों के दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाए जा सकते हैं कि नहीं, जानते हैं विस्तार से आगे -
भक्तिभाव हो सकता है भंग (Relationship Rules in Shardiya Navratri)
आध्यात्मिक दृष्टि से नवरात्रि के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि ऐसे विचार और क्रियाएं हमारे मन को भटका सकती हैं, जिससे पूजा और उपासना में विघ्न आ सकता है। नवरात्रि में भक्तिभाव और पवित्रता से माता की आराधना करना महत्वपूर्ण है, और इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से हम पूरी तरह से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इसलिए, इन दिनों में शारीरिक संबंध से बचना बेहतर रहता है।
महिलाओं में साक्षात होती हैं मां दुर्गा (Navratri Rules for Couples)
नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा धरती पर पधारती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान हर स्त्री में उनका वास होता है। ऐसे में महिलाओं को नौ दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही पुरुषों को किसी भी महिला, चाहे वह जीवन साथी ही क्यों ना हो, के प्रति यौन भावनाएं नहीं लानी चाहिए।
व्रत का हो सकता है उल्लंघन
नवरात्रि के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और इसे श्रद्धापूर्वक पालन करते हैं। यदि आपके परिवार में कोई सदस्य व्रत कर रहा है, तो इस समय शारीरिक संबंध बनाने से उनके व्रत का उल्लंघन हो सकता है। यही वजह है कि नवरात्रि में संयम रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, व्रत के दौरान ऐसे विचारों का मन में आना भी व्रत के लाभ को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए, व्रत के दिनों में शारीरिक संबंध से बचना सबसे अच्छा रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
