Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Shoaib-Sania Love Story: 13 साल बाद टूटा सानिया-शोएब का रिश्ता, कभी प्यार के लिए तोड़ दी थी सारी सरहदें
इस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने तीसरे निकाह के वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। शोएब और सानिया मिर्जा के अलग होने की अफवाह जरूर आ रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों ही काफी लंबे समय से अलग रह रहे थे। हालांकि अब शोएब मलिक की निकाह की तस्वीरे सामने आने से यह बात साफ हो गई हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं।
हालांकि जब शोएब और सानिया की शादी हुई थी तो दोनों देशों में काफी बवाल मचा था। दोनों की लवस्टोरी में खूब मोड़ आए लेकिन बावजूद इसके दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा।

2003 में मिले थे पहली दफा
पाकिस्तान के एक शो पर शोएब ने बताया था कि सानिया से उनकी पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी और तब सानिया ने शोएब को भाव तक नहीं दिया था। सानिया ने बताया था कि उस समय क्रिकेटरों की छवि जिस तरह की होती थी उससे देखते हुए उन्हें बचकर रहना पड़ता था।
दूसरी मुलाकात
शोएब ने बताया कि सानिया से फिर उनकी दूसरी मुलाकात साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्तरां में हुई थी।
शोएब को पता था-सानिया रेस्तरां में हैं, पहुंच गए मिलने 2010 में सानिया होबार्ड (ऑस्ट्रेलिया) में टूर्नामेंट खेलनी गईं थीं और शोएब भी अपनी टीम के साथ वहीं थे। होबार्ड के एक भारतीय रेस्तरां में सानिया पिता इमरान मिर्जा, कोच लेन के साथ डिनर के लिए गई थीं। शोएब उनके टेबल तक आए और बोले- हलो। बातचीत में शोएब ने सानिया का मैच देखने की इच्छा जताई। मैच के बाद सानिया के डैडी ने शोएब को डिनर के लिए इनवाइट किया। इस मुलाकात के बाद सानिया और शोएब की फोन पर बातें शुरू हो गईं।

जब शादी से पहले सानिया के घर रहने लगे थे शोएब
'शोएब शादी से पहले दुल्हन के घर में कैसे रह सकते हैं, यह इस्लाम के खिलाफ है', इस पर हंगामा मचा हुआ था। न्यूज चैनल लगातार सानिया के घर से लाइव खबरें दे रहे थे। तब सानिया के घर के बड़ों ने तय किया कि शोएब शादी से एक दिन पहले होटल में शिफ्ट हो जाएं। ऐसा ही हुआ। लेकिन मीडिया की मौजूदगी में घर से बाहर निकलना मुश्किल था। सानिया के अंकल ने एक नाटक रचा, ताकि शोएब को होटल पहुंचाया जा सके। वे मीडिया के सामने गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे, ताकि सभी को लगे कि घर में जोरदार झगड़ा हो रहा है। जब मीडिया ने उन्हें घेर लिया, तो शोएब चुपचाप पीछे के दरवाजे से निकलकर एक छोटी कार में नीचे लेट गए और होटल पहुंच गए। सानिया के मुताबिक, 'ये छोटी कार हमारे घर में किराना और सब्जी लाने के लिए यूज़ होती है। अंकल ने ही इस पूरे नाटक को रचा था।'

2018 में बने बेटे के पैरेंट्स
आपको बता दें कि 2010 में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी हो गई थी। लेकिन दोनों का पहला बच्चा शादी के 8 साल बाद 2018 में हुआ। शोएब और सानिया के घर बेबी बॉय हुआ था जिसका नाम उन्होंने इजहान रखा।
शोएब मलिक के तीसरे निकाह के साथ खत्म हो गया रास्ता
अब शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरु कर दी हैं। और इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। खबरें हैं कि सानिया शोएब के अफेयर्स से परेशान थीं।



Click it and Unblock the Notifications
