Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस, टेनिस प्लेयर से गुपचुप की शादी, जानें कितने करोड़ की मालकिन हैं Shriya Saran
Shriya Saran Net Worth: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रेया सरन (Shriya Saran) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वो इतनी सुंदर हैं कि हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। अपनी ब्यूटी के साथ-साथ अपनी फिल्मों से चर्चा में रहने वाली श्रेया ने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने बिना शोर-शराबे के टेनिस प्लेयर से गुपचुप शादी कर ली। सिर्फ यही नहीं उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी सबसे छुपाई और बेटी के जन्म के बाद सबको खुशखबरी देते हुए उन्हें हैरान कर दिया।
यही नहीं श्रेया साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं और करोड़ों की मालकिन भी हैं। आज श्रेया सरन का बर्थडे है तो सबसे पहले उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। और अब आइए जानते हैं श्रेया सरन की नेटवर्थ, लग्जरी लाइफस्टाइल और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें।

उत्तराखंड में जन्मी थीं श्रिया सरन
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रेया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था। श्रेया को बचपन से ही डांस का काफी शौक था, और उन्होंने क्लासिकल और वेस्टर्न डांस सीखा। मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली श्रेया के बचपन से ही सपने हाई थे और उन्होंने उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दिया। श्रिया ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक एल्बम से की थी और फिर उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में छा गईं। श्रेया ने 2001 में फिल्म इष्टम से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्म में एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया। इस लिस्ट में शिवाजी: द बॉस, दृश्यम और दृश्यम 2 व हॉलीवुड फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन शामिल हैं जिनमें काम कर सुपरस्टार बन गईं।
टेनिस प्लेयर से की गुपचुप शादी
श्रेया सरन ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा। साल 2018 में उन्होंने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड और रशियन टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेचेव (Andrei Koscheev) से शादी कर ली थी। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही उनके फैंस को इसकी जानकारी मिली। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को भी छिपाया और बेटी के जन्म के बाद खुशखबरी दी और फैंस के होश उड़ा दिए। आज दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
कितनी करोड़ की मालकिन हैं श्रेया सरन?
श्रेया सरन फिल्मों से करोड़ों कमाती हैं और साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में उनका नाम लिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 75 से 90 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है। फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं। उनके पास मुंबई और हैदराबाद में लग्जरी घर हैं और कई महंगी गाड़ियां भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं।
लग्जरी लाइफस्टाइल
श्रेया को ट्रैवलिंग और फैशन का बहुत शौक है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही उनका स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। श्रेया का हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है और यंग जेनरेशन उसे फॉलो भी करती है।



Click it and Unblock the Notifications
