Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बचपन का प्यार कैसे बना हमसफर! जानिए एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला और उनकी पत्नी की क्यूट लव स्टोरी
Shubhanshu Shukla Love Story: भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरिक्ष मिशन से लौटे हैं। अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में इतिहास रचने के बाद जब वो धरती पर लौटे और अपने परिवार से मिले तो उनके चेहरे की चमक देखने लायक की थी। पत्नी डॉ. कामना शुक्ला और बेटे को देख शुभांशु शुक्ला इमोशनल हो गए और उनके गले जा लगे। ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर वो पल बहुत ही भावुक कर देने वाला था जब शुभांशु शुक्ला के माता-पिता, बहन और पत्नी व बेटे वहां पर उनका इंतजार कर रहे थे।
कामना ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। ये मौका सभी के लिए बहुत खास था लेकिन इस बेहद इमोशनल पल के पीछे है एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी भी है। जी हां, शुभांशु शुक्ला और कामना बचपन से ही एक दूसरे के हमसफर बनना चाहते थेष आइए जानते हैं कैसे तीसरी क्लास से शुरू हुई थी उनकी लव स्टोरी।

तीसरी क्लास से शुरू हुई थी लव स्टोरी
18 दिन के बाद अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद मातृभूमि की बाहों में आए शुभांशु शुक्ला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार तीसरी कक्षा में मिले थे। उस समय दोनों बहुत छोटे थे लेकिन शायद दोनों के दिलों ने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया था। एक इंटरव्यू में शुभांशु ने बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही कामना पसंद आ गई थीं।

दोनों के अलग थे करियर
शुभांशु शुक्ला और कामना की पहली मुलाकात तीसरी क्लास में हुई थी और तभी से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। उम्र बढ़ने के साथ प्यार भी बढ़ता गया मगर दोनों ने अलग-अलग करियर को चुना। जहां शुभांशु ने इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस में ऊंचाइयों को छुआ, वहीं डॉ. कामना शुक्ला ने मेडिकल फील्ड को चुना और वह अब एक सक्सेसफुल डेंटिस्ट हैं। दोनों के करियर अलग-अलग थे लेकिन दिलों की दूरी कभी नहीं आई। दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा मोटिवेट किया, और आज एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत हैं।
विदेश में भी दिखी संस्कारों की झलक
भले ही दोनों अमेरिका में रहते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति से उनका जुड़ाव बना हुआ है। शुभांशु की वापसी पर कामना ने गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी पहनकर उनका स्वागत किया, जिससे वहां मौजूद विदेशी भी इमोशनल हो गए। ये पल इतना खास था कि कैमरों में कैद हो गया जिसने उनके रिश्ते की गहराई और सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत कर दिया। एक इंटरव्यू में कामना शुक्ला ने शुभांशु शुक्ला के बारे में कहा था कि वो बचपन से ही बहुत शर्मीले स्वभाव के रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
