Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
कहीं आपके आसपास नकारात्मक लोग तो नहीं, ऐसे करें पहचान
क्या आपके आसपास भी ऐसे लोग है जिन्हें दूसरों की खुशी में खुशी नहीं बल्कि ईर्ष्या महसूस होती है। क्या आपके साथ कुछ लोग ऐसे जुड़े है जो हर चीज में आपसे दो कदम आगे रहना चाहते है। तो बतादें कि इस तरह का व्यक्तित्व नकारात्मकता को दर्शाता है।
वैसे, जिस तरह हंसना और रोना मानव की स्वाभाविक प्रकिया है, उसी तरह ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा भी मानवीय स्वभाव हैं। लेकिन दूसरों के प्रति जलन, ईर्ष्या और द्वेष के चलते कुछ लोग धीरे धीरे नकारात्मक होने लगते है। उनके इस व्यवहार का प्रभाव हमारे आसपास के वातावरण पर दिखाई देने लगता है।

'आई एम द बेस्ट' की थ्योरी पर चलने ये लोग सिर्फ दूसरों की कमियों और उनकी गलतियों को कुरेदने में लगे रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी हद तक जाकर दूसरों को गहरी चोट पहुंचाने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे में ये लोग जब आसपास होते है तो एक अलग ही नकारात्मक ओरा क्रिएट होती है। तो यहां हम आपको वो संकेत बताने जा रहे हैं, जो ये दर्शाते है कि आपके आसपास का व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा क्रिएट कर रहा है।
तुरंत रिएक्शन देना
जो लोग नकारात्मक होते है। वो अपने बारे में कुछ बुरा नहीं सुन पाते। क्यूंकि उन्हें तो यही लगता है कि वो ही सर्वश्रेष्ठ है। ये तुरंत रिएक्शन देते हुए आपकी राई भर बात का पहाड़ बन सकते है। बल्कि गुस्से में आकर ये आपको ऐसे शब्द बोल सकते है जो आपको अंदर तक झकझोर सकते है।
आलोचना ना सुन पाना
नकारात्मक लोग अक्सर आलोचनाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ये लोग या तो आलोचनाओं पर ध्यान ही नहीं देते यानि वो इस बात को पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। जबकि कुछ नकारात्मक लोग आलोचनाओं पर इतना ज्यादा ध्यान देते हैं कि उसे दिल से लगा बैठते हैं और लड़ने-झगड़े लगते हैं कि किसी ने उनके अंदर की कमियां या गलतियां कैसे निकाली।
दूसरों में कमियां निकालना
नकारात्मक लोगों की एक निशानी ये है वे खुद में कम और दूसरों में ज्यादा खामियां खोजते है। उनका पूरा दिन दूसरों की कमियों को ढूंढने में ही निकल जाता है। वैसे ऐसे लोग खासकर वे होते है जिनके पास कोई काम नहीं होता है, या यूं कहें जिनके जिंदगी का कोई ध्येय नहीं होता, ऐसे लोग दूसरों की कमियां निकालना अच्छा टाइमपास समझते है। ऐसे लोग हमेशा नकारात्मक बातें करते है।
दूसरों को उकसाना
जो नकारात्मक लोग होते है वे खासकर उन लोगों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, जो इन्हें पसंद नहीं आते। ऐसे में ये दूसरों के सामने उनका मजाक उड़ाते है, या ऐसे चुभने वाले शब्द कहते है जिससे सामने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से आहत हो जाए और गुस्से में आकर वो आक्रामक प्रतिक्रिया दें।

इधर की उधर करना
जो नकारात्मक लोग होते है वो किसी के सगे नहीं होते। इधर की बात उधर करने में इन्हें एक अलग ही आनंद आता है। ये गॉसिपिंग के उस्ताद होते है। ये आपके सामने अगर दूसरों के राज़ उजागर कर रहे है तो अगले ही पल किसी अन्य के सामने आपकी बातें करेंगे।
नकारात्मक लोगों से दूर रहने के तरीके
* यदि आप नकारात्मक व्यक्ति को अपनी ओर आते हुए देखते हैं, तो अपनी दिशा बदल दें।
* अगर आप ऐसे लोगों का डेली रूटीन जानते हैं, तो उन जगहों पर जाने से बचें, जहां वे घूमने जाते हैं, या ऐसे समय पर जाए जब व्यक्ति के वहां होने की संभावना न हो।
* ऐसे लोगों से फोन पर भी संपर्क करने से बचें। और अगर वो आपके सामने आए तो खुद को दूसरे कामों में बिजी रखें। यानि उसे किसी तरह की अटेंशन ना दें।



Click it and Unblock the Notifications
