Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Relationship Tips: आपको हो गया है अपने बेस्ट फ्रेंड प्यार, इन इशारों से समझें
शाहरूख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो आप ने देखी ही होगी, उसमें शाहरूख खान का एक फेमस डायलॉग है 'प्यार दोस्ती है!' जिसके बाद लड़के और लड़कियों के माइंड में ये बात भी आई कि दोस्त से भी प्यार हो सकता है, अगर आपका बेस्ट फ्रेंड है तो उससे भी प्यार किया जा सकता है, जो दोस्ती से ऊपर होता है। लेकिन ये हर किसी के लिए लिए नहीं है, क्योंकि ये जरूरी नहीं है कि हर किसी को अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो जाए। लेकिन कुछ लोगों को अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो बेस्ट फ्रेंड होते हैं लेकिन उनको इस बात का अहसास ही नहीं होता है कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया है-

अपने अलावा किसी दूसरे के साथ नहीं देख सकतें-
जब आपका बेस्ट फ्रेंड किसी दूसरे के साथ डेट कर रहा हो, लेकिन आपको इस बात को लेकर जलन और गुस्सा भरता जा रहा हो। आपको अपने दोस्त का हाथ किसी दूसरे के हाथ में देखना पसंद ना आ रहा हो, तो आप इस को समझ सकते हैं कि आपके मन में कुछ चल रहा है, जिसे आप समझ ना पा रहे हों लेकिन असल में वो अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार है, जो आप करने लगे हैं।

उसकी खुशी में आपकी खुशी
जब आपको अपने दोस्त से प्यार होता है तो उसकी खुशी आपकी खुशी बन जाती है, आप उसे हमेशा हर हाल में खुश देखना चाहते हैं। आप ये नहीं चाहते हैं कि वो किसी भी वजह से तकलीफ और दुख में हो।

बेस्ट फ्रेंड के अलावा किसी से बात ना करना
ये भी एक बड़ा इशारा है कि आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है, जब आप सिर्फ अपने बेस्ट फ्रेंड से बात करते हों, आप को और भी दोस्त हैं, लेकिन उनको किनारे करके आपका फोकस सिर्फ एक पर बना हुआ है। जहां पहले आप दूसरे दोस्तों के साथ चिल करते थे, अब आपको सिर्फ अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ रहना और चिल करना पसंद है।

बेस्ट फ्रेंड के सामने आपका बिहेवियर चेंज हो जाना
जहां पहले आप अपने दोस्त के साथ बहुत ही कूल होकर बात करते थे, तूू-तड़ाक से बात होती थी, वहीं अब आप उससे तमीज से बात करने लग गये हैं। 'आप' कहकर उसे बुलाने लगे हैं, जहां पर सिर्फ तू और तुम शब्द ही संबोधन के लिए निकलता था। जब आप उससे मिलने जाती है तो बन संवर कर जाने लगी हैं। ये एक बड़ा इशारा है कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया है।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
