Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यह संकेत नजर आएं तो समझ लीजिए कि Second Date में उसे नहीं है कोई दिलचस्पी
फर्स्ट डेट को लेकर यकीनन हर कपल के मन में बेहद एक्साइटमेंट होती है। जहां एक ओर वह अपने पार्टनर को लेकर कई तरह के सपने संजोते हैं, वहीं उनके मन में एक घबराहट यह भी होती है कि क्या वह अपने पार्टनर को पसंद आएंगे या नहीं, और वह सामने वाली की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे या नहीं। ऐसे कई सवाल एक साथ मन में उठते हैं। इसलिए, पहली डेट को लेकर कपल्स कई तरह की तैयारियां करते हैं। इतना ही नहीं, पहली डेट के बाद यह जानने की इच्छा भी तीव्र हो जाती है कि वास्तव में आपके पार्टनर को पहली मीटिंग में आप कैसे लगे? यह जरूरी नहीं है कि सामने वाले व्यक्ति को आप पसंद ही आए। ऐसा भी हो सकता है कि फर्स्ट मीटिंग के बाद वह खुश ना हो और उसे ऐसा लगे कि आप उसके सोलमेट नहीं हैं और इसलिए वह आपसे दोबारा मिलने की इच्छा ना रखता हो। हालांकि, आप इसे कुछ संकेतों के जरिए पहचान सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

फर्स्ट डेट का जल्दी खत्म होना
जब हम किसी से पहली बार मिलते हैं और अगर वह हमें अच्छा लगता है तो उसके साथ वक्त कब बीत जाता है, इसका पता ही नहीं चलता। इतना ही नहीं, हम पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन आप जिसके साथ डेट पर गई हैं, वह आपके साथ डेट को जल्दी से जल्दी खत्म करना चाहता है तो यह संकेत हो सकता है कि उसे आपका साथ पसंद नहीं आया, इसलिए वह अपनी डेट को जल्दी निपटाना चाहता है। यह इस बात का भी संकेत है कि वह आपके साथ कभी भी दूसरी डेट पर नहीं जाना चाहेगा।

सेकंड डेट फिक्स ना करना
जब हम किसी से मिलते हैं और उसे हम पसंद आते है तो वह हमसे यह जरूर पूछता है कि फिर कब मिलोगी। इस तरह पहली डेट पर ही अक्सर सेकंड डेट की प्लानिंग हो जाती है। लेकिन अगर वह आपसे दूसरी बार मिलना नहीं चाहता है तो यकीनन वह अपनी डेट के दौरान इसका जिक्र तक नहीं करता। इतना ही नहीं, अगर आप भी इस बात का जिक्र करेंगी तो हो सकता है कि वह कोई बहाना बनाने लग जाएं। यह भी इस बात का संकेत है कि उसे आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

मैसेज ना करना
किसी से मिलने के बाद हम सामने वाले पार्टनर को मैसेज जरूर करते हैं। साथ ही पहली डेट की अच्छी यादों को भी साझा करते हैं। लेकिन अगर डेट खत्म होने के बाद वह आपको पूरा दिन टेक्स्ट या कॉल नहीं करता है। तो आपको इस संकेत को समझना चाहिए। हो सकता है कि वह आपके मैसेज या कॉल का जवाब नहीं देता है तो बेहतर होगा कि आप यह समझ जाएं कि आप उसकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और अब वह आपके साथ दूसरी डेट पर जाना नहीं चाहता है।

तारीफ ना करना
डेट पर जाने पर लोग अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हैं। वे एक दूसरे की पर्सनैलिटी, स्टाइल या फिर अच्छी बातों को ना सिर्फ नोटिस करते हैं, बल्कि सामने वाले व्यक्ति को कॉम्पलीमेंट भी करते हैं। इतना ही नहीं कई बार कपल्स टेक्स्ट मैसेज के जरिए एक-दूसरे की तारीफ भी करते हैं। लेकिन अगर वह डेट पर या बाद में चैट में वह आपकी तारीफ नहीं करता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे आपके साथ दूसरी डेट पर जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

कोई दिलचस्पी ना दिखाना
फर्स्ट डेट का मतलब यही होता है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को आमने-सामने मिलकर अधिक बेहतर तरीके से जानें। लेकिन अगर आपका पार्टनर तारीफ करना तो दूर आपमें कोई दिलचस्पी भी नहीं दिखाता। मसलन, वह आई कॉन्टैक्ट से बचता है या फिर वह जल्द डेट को खत्म करने के लिए कोई बहाना बनाता है तो यह भी एक रेड साइन है।

पर्सनल लाइफ की बातें ना करना
यूं तो अधिकतर कपल्स फर्स्ट डेट पर अपनी बेहद निजी जीवन की चर्चा करने से बचते हैं। लेकिन फर्स्ट डेट के बाद वह सहज हो जाते हैं और इसलिए वह अपनी पर्सनल बातें एक-दूसरे से शेयर करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, आपके साथ यह हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति ना तो अपनी पर्सनल बातें आपको बताए और ना ही वह आपकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी रखे। इतना ही नहीं, यह भी हो सकता है कि वह आपको मैसेज या कॉल करे ही ना। तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि अब वह आपसे दोबारा मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
