Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
यह संकेत बताते हैं कि ऑनलाइन डेटिंग पार्टनर से मिलने का आ गया है वक्त
ऑनलाइन दुनिया ने इन दिनों लोगों की वास्तविक दुनिया को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। आज के समय में हम अपनी हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए ऑनलाइन दुनिया पर ही निर्भर हैं, फिर भले ही बात रिश्तों की क्यों ना हो। कई डेटिंग ऐप की मदद से लोग अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश कर सकते हैं हालांकि, इस तरह पार्टनर चुनते समय थोड़ी सावधानी बरतनी भी होती है, क्योंकि आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि सामने वाले की सच्चाई क्या है। ऐसे में कुछ वक्त इंतजार करने और एक-दूसरे को समझने व भरोसा कायम होने के बाद ही मिलने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि अब आप अपने ऑनलाइन डेटिंग पार्टनर से मिलने पर विचार कर सकते हैं-

ऑनलाइन वीडियो मीटिंग के बाद
जब आप किसी व्यक्ति के साथ डेटिंग शुरू करते हैं तो इससे मन में एक उत्साह का संचार होता है। इस स्थिति में शायद दोनों ही व्यक्ति एक-दूसरे से मिलने को बेताब हो। लेकिन आमने-सामने मिलने से पहले आप कुछ वीडियो कॉल्स कर सकते हैं। वीडियो कॉल के जरिए आप अपने पार्टनर से जुड़ते हैं। साथ ही इससे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने का भी मौका मिलता है। इसके बाद आप व्यक्तिगत रूप से मिलने पर विचार कर सकते हैं।

लंबे समय से है रिश्ता
कई बार ऐसा होता है कि हम किसी को डेट करना शुरू करते हैं और हमारे मन में उससे मिलने की इच्छा जागृत हो जाती है। लेकिन यह जरूरी है कि आप अपनी फीलिंग पर थोड़ा काबू करें और अपने रिश्ते को थोड़ा समय दें। पहले आप एक-दूसरे को अच्छी तरह जान लें व आपस में एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाएं। जब आपके रिश्ते को थोड़ा समय हो जाए और आप एक-दूसरे पर विश्वास करने लगे तो आप एक दूसरे से मिल सकते हैं।

एक-दूसरे पर भरोसा होना
ऑनलाइन दुनिया वास्तव में एक आभासी दुनिया है और इसलिए, किसी की सच्चाई को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। इसलिए अगर आपने अभी-अभी किसी को डेट करना शुरू किया है तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप उससे व्यक्तिगत रूप से मिलने की जगह पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच परख कर लें। इसके लिए इंटरनेट की ही मदद ली जा सकती है। उसके बाद आप कुछ वक्त ऑनलाइन डेटिंग करें, जब आपको एक-दूसरे पर भरोसा होने लगे, तभी आप मिलने पर विचार करें।

एक साथ हैंगआउट करने की इच्छा
कपल होने का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ डेट्स पर जाएंगे। आप शुरूआत में कुछ ऐसा प्लॉन कर सकते हैं, जिसमें आप दोनों एक साथ मिलकर हैंगआउट कर सकते हैं। कोशिश करें कि जब आप पहली बार मिलने का प्लॉन बनाएं तो किसी क्राउडेड प्लेस पर मिले। शुरूआत में आप अकेले मिलने से परहेज करें। आप अपने ग्रुप के साथ हैंगबाउट की प्लानिंग भी कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को भी समझ पाएंगे और यह अधिक सेफ ऑप्शन भी होगा।

जब जाननी हो वास्तविकता
आमतौर पर जब कपल्स एक-दूसरे के साथ ऑनलाइन डेटिंग करते हैं तो उनके मन में यही ख्याल होता है कि चैट और वीडियो कॉल पर आपसे प्यारी बातें करने वाला असलियत में क्या करता है। जब मन में इस तरह के ख्याल आने लगें तो आप इसे आजमा सकते हैं। जब तक आप व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलते हैं, तब तक आप यह नहीं जान पाएंगे कि आप जिस व्यक्ति से ऑनलाइन मिले हैं वह वास्तव में वही है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
