Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
5 इशारे जो बता रहे आपके पति नहीं हैं रोमांटिक, अनरोमांटिक रिलेशनशिप को ऐसे डील करें
क्या आपको ऐसा फील होता है कि आपके पति पहले की तरह रोमांटिक नहीं है? वो जिस तरह से पहले आपका ख्याल रखते थे, प्यार करते थे वैसा अब कम हो रहा है। आपके पति अब आपसे ज्यादा बात भी नहीं करते ना ही पहले की तरह बातें करते हैं तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए रेड फ्लैग हो सकता है। इस रेड फ्लैग को नज़रअंदाज़ अगर करेंगी तो आपको काफी तकलीफें उठानी पड़ सकती हैं। वहीं ये एक बड़ी समस्या ना बन जाए इससे पहले आपको इसके समाधान ते लिए एक बड़ा उठम पड़ेगा। अगर आप अपने रिलेशनशिप में खुद को नीची महसूस कर रही हैं, तो अरोमांटिक हसबैंड के संकेतों को आपको पहचानना होगा।

यहां कुछ इशारे दिए गए हैं, जिससे आप समझ ससकती हैं कि आपके पति अब पहले की तरह रोमांटिक नहीं है -
1. वो इमोशनली आप से दूर हो रहे हैं-
एक रोमांटिक रिश्ते का मतलब होता है प्यार, इंटीमेसी, विश्वास से भरा रिश्ता और केयर करने वाला पार्टनर। आपके रिश्ते में कितने भी उतार-चढ़ाव आ जाएं अगर रिश्ता मजबूत है तो वो हर आंधी और तूफान को झेल सकता है। लेकिन वहीं अगर आपके लाइफ पार्टनर की तरफ से आपको महत्व नहीं दिया जा रहा, इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पा रहे तो ध्यान देना जरूरी है। अरोमांटिक पति के प्रमुख लक्षणों में से एक प्यार की कमी है। अगर आपका पति आपको इमोशनली टच नहीं करता है या फिर आप की किसी समस्या पर ध्यान नहीं देता है तो उसमें से रोमांस खत्म हो चुका है।

2. पति को आपके साथ डेट नाइट पर जाना पसंद नहीं
आपका पति डेट नाइट्स पर ना जाने के लिए कई सारे बहाने आपको देता है। अगर वो जाने के लिए तैयार भी हो जाता है तो देर तक ऑफिस में रूकता है और काम का बहाना मार कर जाने को मना कर देता है। उसे दूसरों की कंपनी अच्छी लगती है। अगर आपका पति आपकी पसंद का विरोध करता है तो ये रेड फ्लैग हो सकता है। उसे आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं पसंद है।

3. वो आपको "साइलेंट ट्रीटमेंट" दे रहा
किसी भी रिश्ते के लिए कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है। अच्छे कम्युनिकेशन के साथ लाइफ पार्टनर अपनी भावनाओं, विचारों और चिंताओं को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं और उसे सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। वहीं जब आप अपने पति के साथ बातचीत करने की कोशिश करती हैं, चाहे अपनी भावनाओं को व्यक्त करना हो या फिर किसी मैटर पर बात करनी हो, या फिर आपको यूं ही उससे बात करनी हो, लेकिन वो आपकी बातों पर कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है। जब आप उससे बात कर रही होती हैं तो किसी ना किसी काम में बिजी रहता है और बातों को नहीं सुनता है।

4. वो सेक्सुअली बोर है
एक हल्दी सेक्स रिलेशन,, एक अच्छे रिश्ते का जरूरी भाग है। क्योंकि सेक्स पति-पत्नी के बीच सबसे अहम पार्ट होता है। जिससे रिश्ता मजबूत और इमोशनली मैच्योर होता जाता है। आपके पति की सेक्स में कोई दिलचस्पी नहीं है या वो बेडरूम में नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार नहीं है, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका साथी डिस्कनेक्टेड, या फिर असंतुष्ट है।

5. उसके लिए आप कम प्रायोरिटी हैं
जब आपके पति आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने या रोमांटिक होने के बजाए दूसरे चीजों पर ज्यादा फोकस करते हैं, तो इस बात का आप अंदाजा लगा सकती हैं कि आप उनके लिए ज्यादा प्रोयोरिटी में नहीं है। उन्होंने आप में रुचि कम कर दी है। वो आपके बजाए अपने दोस्तो, कलिग्स या कोई तरह के काम में बिजी रहते है और दिलचस्पी रखते हैं तो आप उपेक्षित महसूस करती हैं।
अगर आपको ऊपर बताए गये इशारों में से कोई भी संकेत अपने पति में नजर आता है तो आपको सावधान हो जानें की जरूरत है। और इस संबंध में जरूरी कमद उठाने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
