Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Silver Divorce: क्या है सिल्वर तलाक़? क्यों हो रहा है ये भारत में पॉपुलर?
Silver Divorce Kya Hai: भारतीय संस्कृति में विवाह कई जन्मों का बंधन होता है और डिवोर्स जो कि अंग्रेजी शब्द है उसकी हिंदी डिक्शनरी में खोजने पर कोई अर्थ नहीं मिलता।
लेकिन हैरान करने वाली बात सामने आयी है कि इन दिनों भारत में डिवोर्स यानी तलाक की दर काफी तेजी से बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट "विश्व की महिलाओं की प्रगति 2019-2020" कहती है कि पिछले दो दशकों में भारत में तलाक़ की दर दोगुनी हो गई है।

आपको जानकर हैरत होगी की तलाक भी कई तरह के होते हैं। इन कई तरह के तलाक में से जो तलाक का प्रकार आजकल बहुत ट्रेंड कर रहा है वो है सिल्वर डिवोर्स। पिछले कुछ वर्षो में सिल्वर डिवोर्स काफी पॉपुलर हुआ है और काफी चर्चा में भी है। होता क्या है सिल्वर डिवोर्स? आइये जानते हैं।
क्या है सिल्वर तलाक़?
सिल्वर तलाक 50 वर्ष से अधिक उम्र के दो लोगों के बीच का तलाक है। सामाजिक मानदंड बदल रहे हैं, और अन्य कारणों के अलावा महिलाएं तेजी से स्वतंत्र हो रही हैं।

आमतौर पर वे कपल जिनकी उम्र जो 50 या 60 वर्ष से अधिक हो जाती है उनमें सिल्वर डिवोर्स के मामले देखने को मिलते हैं। इस उम्र में प्रायः बाल सफ़ेद होने लगते हैं इसलिए इस तलाक को सिल्वर डिवोर्स कहते हैं। बदलते वक़्त के साथ लोगों की सोच भी काफी तेजी से बदल रही है। सूचना और सोशल मीडिया के इस युग में किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना बहुत आसान हो गया है।
ऐसे में लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और फिर निर्णय ले रहे हैं। लम्बे समय से एकसाथ रहने वाले कपल अब अलग रहना चाहते हैं। बंदिशों को दरकिनार कर आज़ाद जीना चाहते हैं। दूसरो के लिए नहीं, उम्र के इस पड़ाव पर अपने लिए जीना चाहते हैं। ऐसे में इन्हे लगता है की 50 या 60 वर्ष की उम्र में अब आत्मनिर्भर होकर जिया जाए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
