Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Sister Day 2021: बहनों के आपसी रिश्ते की गहराई दर्शाता है सिस्टर्स डे, जानिए इसके बारे में
भाई-बहन के आपसी प्रेम को सेलिब्रेट करने के लिए हम भैयादूज से लेकर राखी तक कई त्योहार मनाते हैं, वहीं अगर बहनों के आपसी रिश्ते की बात हो तो यकीनन वह सिर्फ बहनें ही नहीं होतीं, बल्कि एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त व राजदार भी होती हैं। कभी मां की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखती हैं तो कभी दोस्त की तरह एक-दूसरे को सही राह दिखाती हैं। हर साल अगस्त के पहले रविवार के दिन सिस्टर्स डे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह दिन एक अगस्त के दिन मनाया जाएगा। हो सकता है कि आपने भी अपनी बहन को सरप्राइज देने या फिर सिस्टर डे को सेलिब्रेट करने के लिए काफी कुछ प्लॉन किया हो। तो चलिए सिस्टर्स डे सेलिब्रेशन से पहले आज हम आपको इस दिन के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक बात रहे हैं-

कब मनाया जाता है सिस्टर्स डे
सिस्टर्स डे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। चूंकि इस साल अगस्त पहला संडे 1 तारीख को है, इसलिए इस साल सिस्टर्स र्ड 1 अगस्त को मनाया जाएगा। वैसे अगस्त का पहला संडे फ्रेंडशिप डे के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए, इस दिन बहनों के प्यार के साथ-साथ दोस्ती और उसकी गहराई को भी सेलिब्रेट किया जाता है।

जानिए सिस्टर्स डे का इतिहास
सिस्टर्स डे की वास्तविक शुरूआत के बारे में तो सटीक तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरूआत संयुक्त राज्य अमेरिका में Deborah Tannen नामक एक व्यक्ति ने की थी।
वहीं यह भी माना जाता है कि यह दिन कुछ बहनों को याद करने के लिए भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने ट्रुंग बहनों- ट्रुंग ट्रैक और ट्रुंग न्ही, द ग्रिमके सिस्टर्स- एंजेलिना और सारा, द ब्रोंटे सिस्टर्स- चार्लोट, एमिली और पेट्रीसिया, मिनर्वा और एंटोनिया मिराबल जैसे इतिहास रचे हैं।

ऐसे करें सेलिब्रेट
सिस्टर्स डे को भले ही बहनों के आपसी बॉन्ड शेयर करने के लिए जाना जाता हो, लेकिन अगर आपकी कोई सगी बहन नहीं है तो ऐसे में आप अपनी कजिन यहां तक कि क्लोज फ्रेंड के साथ भी इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं।
• सिस्टर्स डे सेलिब्रेशन के लिए आप अपनी बहन या दोस्त के साथ एक छोटी पार्टी प्लॉन कर सकती हैं। आप घर पर ही उनके साथ ढेर सारी मस्ती कर सकती हैं, चूंकि कोरोना काल में बाहर जाना अभी सुरक्षित नहीं हैं।
• आप दोनों मिलकर कुछ अच्छा कुक करें और इस खास दिन पर जमकर जश्न मनाएं।
• इसके अलावा, आप अपनी बहन ही पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर उसे कोई खास उपहार भी अवश्य दें। मसलन, अगर आपकी बहन टेक फ्रेंडली है तो ऐसे में आप उसे कोई गैजेट दे सकती हैं। वहीं, पढ़ाकू बहन को किताबों का एक सेट दिया जा सकता है। अगर आपकी बहन फिटनेस फ्रीक है तो ऐसे में आप उसे कोई फिटनेस गैजेट दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
