Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Social Media Day 2023: सोशल मीडिया इस तरह आपके रोमांटिक रिश्तों पर निगेटिव इंपैक्ट डाल रहा
social media day 2023-आज के डिजिटल टाइम में आम जिंदगी से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर जुड़ना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा बात करना पसंद करते है, भले ही वो अपने परिवार, रिश्तेदार या फिर दोस्त के साथ बैठे हों, लेकिन उनकी चैट आमने सामने ना होकर किसी अंजान शख्स से हो रही होती है। जिसको वो जानते भी नहीं है और ना ही मिले हैं। सोशल मीडिया ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिल जोड़े तो उससे ज्यादा तोड़े भी है।

सोशल मीडिया की वजह से रिलेशनशिप में दरार आनी शुरू हो रही है। पति और पत्नी के बीच, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के बीच, दोस्तो के बीच, भाई-बहनों के बीच एक खाई सी बनती जा रही है, जिसको पाटना मुश्किल होता जा रहा है।

अगर आप और आपके पार्टनर के बीच भी सोशल मीडिया यूज करने और आपस में कम्युनिकेशन गैप के कारण झगड़े हो रहे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए एक बड़ा अलार्मिंग साइन है। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने और उसे बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया को अपने रिश्ते के बीच में आने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा सकते हैं।

सोशल मीडिया रोमांटिक रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है?
सोशल मीडिया की वजह से लोग आज मानसिक रूप से बीमार भी हो रहे हैं। अनहेल्दी कंटेंट, दोस्ती, शोऑफ, ट्रोलिंग और भी बहुत कुछ जो सोशल मीडिया के जरीये होता है, उससे आप मेंटली बीमार होते जा रहे हैं। सोशम मीडिया एक हद तक आपके सोंचने और समझने की शक्ति को प्रभावित भी कर रहा है। सोशल मीडिया के कारण रिश्तों में तनाव आता जा रहा है। क्योंकि इसके कारण लोगों की आपस में घनिष्ठता खत्म हो रही है।

रिलेशनशिप पर सोशल मीडिया का निगेटिव इंपेक्ट
अगर कहा जाए तो सोशल मीडिया के बहुत सारे पॉजिटिव बेनिफिट्स हैं लेकिन रिलेशनशिप में आकर ये निगेटिविटी के कुएं में लोगों को ले जा रहा है। जहां पर सिर्फ अंधेरा है। सोशल मीडिया की वजह से रिलेशनशिप में कपल्स के बीच नकारात्मकता बढ़ती जाती है। एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन गैप होता जाता है। एक दूसरे को जानने और समझने का वक्त नहीं होता है। जलन और अपने आपको बेस्ट दिखाने के चक्कर में लोग अपनी असली शख्सियत को भूलते जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications