Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Relationship Advice:10 क्रेजी जवाब जिसे हर महिला को दकियानूसी रिश्तेदारों को देना चाहिए
भारत में एक महिला होना बहुत बड़ा टास्क होता है, जिसे उसको हर कदम पर अपने आप को प्रूफ करना पड़ता है। जब से घर में बेटी का जन्म होता है, उसके लिए काम और हर तरह के टास्क पहले से ही तैयार कर लिए जाते हैं। फिर परिवार से लेकर स्कूल, कॉलेज, सोसाइटी, रिश्तेदारों के बनाए क्राइटेरिया में उसे खुद को साबित करना होता है, उसे हर टाक्स को जीतना पड़ता है। ऐसे में भारतीय लड़कियों और महिलाओं को रोज ही ऐसे कई सारे सवालों से दो-चार होना पड़ता है जिसमें उसकी तुलना अजीबोगरीब तरीकों से की जाती है, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब महिलाओं ने जवाब देना भी शुरू कर दिया है और ऐसे ही बहुत सारे सवालों के क्रेजी जवाब वो सामने वाले को देने लगी हैं। कभी-कभी ये जवाब मुस्कान के साथ तो कभी गुस्से के साथ मिक्सअप करके रिश्तेदारों और सोसाइटी को दिया जाता है। आइये जानते हैं कुछ सवालों और उनके क्रेजी जवाबों के बारें में-

-तुम इतनी चिड़चिड़े क्यों रहती हो? हमेशा किस चीज से थक जाती हो?
जबाव- आपके साथ अच्छा व्यवहार करके थक गए हैं।
-तुम अब 27 साल की हो गई हो, तुम्हारी शादी का सही समय है!
जबाव- क्यों? एक ही आदमी से बार-बार बोर होना सही है? बॉयफ्रेंड ही ठीक हैं, तलाक से ब्रेकअप करना आसान है।

-तुम्हारे पति इतने दुबले-पतले हैं, क्या तुम उन्हें खाना नहीं देतीं?
जवाब- हमारे घर में बेबीसिटर्स नहीं हैं, वो खाना खुद से क्या लेते हैं।
-अगर आपका वेट थोड़ा बढ़ जाए तो आप पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी
जवाब- आप बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको नाक की सर्जरी की जरूरत है। क्योंकि ये किसी और के बिजनेस में काम के लिए बहुत लंबी है।

- नौकरी मिल गई है तो कब सेटल होने की प्लानिंग हैं?
जवाब- दरअसल, मैं काफी व्यवस्थित हूं, मैं अपने खाने, पैसे और बिजनेस का ख्याल खुद रखती हूं।
- तो आप दोनों कब पैरेंट्स बनने की प्लानिंग कर रहे हैं?
जवाब- हम पहले से ही चार के माता-पिता हैं। 3 कुत्ते और एक बिल्ली, मुझे नहीं लगता कि हमारे पास दूसरे के लिए जगह है।

- आप कितना कमाते हैं?
जवाब- मेरा पेट भरने और रोजाना वजन बढ़ाने के लिए काफी है।



Click it and Unblock the Notifications
