Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sonakshi Zaheer Marriage: इस्लाम या हिंदू रीति रिवाज, जानें किस तरीके से हुई सोनाक्षी की शादी
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और दबंग मूवी की स्टार सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वे बॉलीवुड कलाकार ज़हीर इकबाल से विवाह परिणय में बंधेंगी। हालांकि जबसे इन दोनों की शादी की खबर सामने आई है तबसे ही लोग अपने विचार रख रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा जहाँ हिन्दू धर्म की हैं वहीं ज़हीर इकबाल इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में कई लोगों को जहाँ इस रिश्ते से आपत्ति हो रही है वहीं कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं। हालांकि सभी की नज़रें बॉलीवुड दिवा की शादी पर है। यह शादी भारत के विशेष विवाह अधिनियम यानी स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत हो रही है। क्या है ये स्पेशल मैरिज एक्ट और कैसा देता है ये अंतर्धार्मिक विवाह की अनुमति, जानते हैं विस्तार से -

सोनाक्षी-ज़हीर की होगी ऐसी शादी
सोनाक्षी सिन्हा व ज़हीर इकबाल की शादी किसी भी धर्म के रीति रिवाजों से नहीं होने जा रही है। वे ना ही हिन्दू धर्म से ना ही इस्लाम धर्म के निकाह से होगी। वे अपनी शादी कानूनी रूप से रजिस्टर्ड करने जा रहे हैं। दोनों अपने करीबी दोस्तों व परिवारवालों की मौजूदगी में ज़हीर के घर में शादी के कागजों पर दस्तख़त करेंगे। दोनों अपना धर्म बदले ही स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करेंगे। शादी के बाद दोनों एक रिसेप्शन होस्ट करेंगे।
स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act Kya Hai)
भारत में कई धर्मों के लोग जनसँख्या का हिस्सा है। ऐसे में कई बार दो अलग अलग धर्मों के लोग शादी के बंधन में बंधना चाहते है तब उनके सामने कानूनी और सांस्कृतिक समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में स्पेशल मैरिज एक्ट यह अनुमति देता है कि दोनों बिना धर्म परिवर्तित करें शादी कर सकते हैं। 1954 में बने स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत दो अलग धर्मों के लोग विवाह के बंधन में बांध सकते हैं।
30 से 60 दिनों पहले आवेदन करने से घर में भी रजिस्टरार को बुला कर शादी को रजिस्टर किया जा सकता है। यह भारत के नागरिकों को विशेष परिस्थितियों में शादी का हक़ प्रदान करता है चाहे व्यक्तियों का धर्म कुछ भी हो। शादी के रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया महज़ 30 मिनट लेती है। स्पेशल मैरिज एक्ट के कारण शादी में कोई रस्म नहीं निभाई जाती है। यह कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाली शादी है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications