Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Soulmate vs Life Partner: आप दोनों सोलमेट है या लाइफ पार्टनर? इन इशारों से जानें
जब दो लोग एक साथ एक रोमांटिक रिश्ते में होते हैं तो वो अपने आप को लाइफ पार्टनर कहते हैं, कुछ अपने आपको सोलमेट भी कहते हैं। लेकिन लाइफ पार्टनर और सोलमेट में काफी फर्क है। दोनों एक जैसे नहीं है। आप अपने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को सोलमेट कहते हैं, लेकिन इसका मतलब आपको पता नहीं होगा। इसमें बहुत गहराई है। सोलमेट और लाइफ पार्टनर अर्थ एक है लेकिन लेकिन दोनों ही एक दूसरे से बहुत जुदा हैं।

सोलमेट क्या होता है?
एक सोलमेट वह होता है जो अपने पार्टनर के साथ काफी गहराई के साथ जुड़ा होता है। वो आपकी लाइफ में आपकी आत्मा की तरह बन जाते हैं। आपने देवदास फिल्म तो देखी ही होगी ना ? तो देव और पारो सोलमेट थे, जो मिल तो नहीं पाए लेकिन उनकी आत्मा एक दूसरे के साथ जुड़ी थी। ये तो फिल्मों की बात है लेकिन आप ने अक्सर न्यूज में भी पढ़ा होगा कि अपनी पत्नी की मौत का दर्द नहीं सह पाने की वजह से पति की भी दूसरे दिन डेथ हो गई। यहां पर आप उनकी चाहत की गहराई और आत्मा के मिलन को समझ सकते हैं
सोलमेट आपके परिवार का सदस्य भी हो सकता है, आपको दोस्त भी हो सकता है। ये जरूरी नहीं है वो सेलमेट एक रोमांटिक पार्टनर ही हो।

लाइफ पार्टनर क्या होता है?
वहीं लाइफ पार्टनर वो है जिसे आप हाथ में हाथ डालकर चलते हैं, उसके साथ आप सेफ महसूस करते हैं, आप उस पर भरोसा करते हैं। प्यार और सम्मान की भावना आप दोनों में है। आप और आपका लाइफ पार्टनर एक दूसरे की जरूरतों और चाहतों को जानते हैं, उसे पूरा करते हैं।

एक सोलमेट और एक लाइफ पार्टनर के बीच अंतर हैं-
1. आत्मा का रिश्ता और पार्टनर को समझना
एक सोलमेट के साथ रिश्ता आत्मा का होता है, दोनों के तार एक साथ जुड़े होते हैं, अगर कही बाहर होता है और उसे दर्द हो तो दूसरे को इन्ट्यूशन होने लगते है, घबराहट होने लगती है। जबकि जीवन साथी वो भी हो सकता है, जिसके बारें में आप पहले से ना जानते हो, शादी के बाद ही आप दोनों ने एक दूसरे को जानना और समझना शुरू किया हो। लाइफ पार्टनर के साथ प्यार और जुड़ाव धीरे-धीरे गहरा होता है।

2. गहरी कैमेस्ट्री और एक-दूसरे को समझना
सोलमेट के बीच एक गहरा संबंध होता है। ये एक ऐसा अहसास होता है कि जैसे आप दोनो एक दूसरे को जन्मों से जानते हों। दोनों की केमिस्ट्री गजब की होता है। वहीं लाइफ पार्टनर एक दूसरे को समझने में वक्त लेते हैं। पसंद और नापसंद अचानक से पता नहीं होती है। वो आपस में धीरे-धीरे जुड़ते हैं और आपके बारे में सब कुछ समझने की कोशिश करते हैं।

3. फैंसी कनेक्शन VS स्टेबल कनेक्शन
सोलमेट के साथ जो जुड़ाव होता है वो शब्दों से परे है। भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव बहुत ही गहरा होता है। सोलमेट आपको रास्ता दिखाते हैं, सिखाते है। वहीं लाइफ पार्टनर अपनी लाइफ, नॉलेज सब कुछ शेयर करता है। आप उसके साथ आध्यात्मिक और भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करते हैं। सुरक्षित और स्टेबिलिटी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
