Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Siddharth Birthday: 4 साल गुपचुप डेटिंग के बाद की थी दूसरी शादी, ऐसे परवान चढ़ा था अदिति संग इश्क
South Actor Siddharth Birthday: साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ आज (17 अप्रैल 1979) अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ न केवल अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी एक खास पहचान बनाई है, खासकर आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' (2006) में निभाए गए अहम किरदार के लिए।
सिद्धार्थ की लव स्टोरी की बात करें तो अदिति राव हैदरी के साथ उनका रिश्ता आज एक मिसाल बन चुका है। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'महा समुद्रम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को भी यह महसूस करा दिया था कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन साल 2023 में दोनों ने अपने प्यार को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया। एक्टर सिद्धार्थ के बर्थ डे पर डालते हैं दोनों की लवस्टोरी पर एक नजर-

अदिति के लिए थी खास फीलिंग
सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने जो अदिति के लिए पहली बार महसूस किया, उसे आखिरी सांस तक महसूस करना चाहता हूं।" इस बयान से उनके प्यार की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरी ओर, अदिति राव हैदरी ने डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग चैनल पर सिद्धार्थ के लिए अपने जज्बातों को साझा किया। उन्होंने कहा, "मैंने सिद्धार्थ से शादी का फैसला पल भर में ले लिया था। वह बहुत ही सच्चा और शानदार इंसान है। उसके साथ वक्त बिताना मेरे लिए हमेशा खास होता है।"
खास अंदाज में किया था प्रपोज
सिद्धार्थ ने अदिति को एक बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया। उन्होंने अदिति की नानी की पसंदीदा जगह को चुना और वहीं उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। अदिति ने फराह के व्लॉग में बताया कि सिद्धार्थ को उनके परिवार से लगाव है और वह हर खास मौके पर सभी को एकजुट करने की कोशिश करते हैं।
2024 में की थी सादगी से शादी
दोनों के बीच उम्र का भी एक फासला है। जब दोनों ने शादी का फैसला लिया, तब अदिति 37 साल की थीं और सिद्धार्थ 45 साल के। उन्होंने 2023 में सगाई की और 16 सितंबर 2024 को सादगी भरे समारोह में शादी कर ली। यह शादी सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।
गौरतलब है कि यह दोनों की दूसरी शादी है। अदिति के पहले पति अभिनेता सत्यदीप मिश्रा थे, जबकि सिद्धार्थ की पहली पत्नी मेघना नारायण थीं। लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और एक-दूसरे को सच्चा जीवनसाथी मानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
