Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर से लेकर सूर्या-ज्योतिका तक साउथ इंडियन सेलिब्रिटीज सेट करते हैं कपल गोल्स
आप में से ऐसा बहुत सारे कपल्स हैं जो सेलिब्रिटीज की लाइफ से काफी इंस्पायर्ड होते हैं। उनके लाइफ स्टाइल, उनका फैशन, उनकी लाइफ की हर डिटेलिंग उनके लिए मायने रखती है। वहीं इंडियन सैलिब्रिटीज भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं, अपने रिलेशनशिप गोल्स सेट करके ये बताने की कोशिश करते हैं कि जब हम लोग इतने बिजी होने के बाद भी अपने प्यार, परिवार की देखभाल करते हैं, उनकी केयर करते हैं, उनके लिए वक्त निकालते हैं तो ये आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप भी अपने लव, फैमली को टाइम दें, उनके विश्वास करें, उनकी केयर करें। यहां पर हम आपको टॉप साउथ इंडियन सेलिब्रिटीज के बारें में बाते शेयर करने जा रहे हैं जो एक परफेक्ट रिलेशनशिप गोल्स सेट करते रहते हैं।

सूर्या और ज्योतिका
सूर्या और ज्योतिका साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस हैं। इन दोनों के बारें में एक बात आप सीख सकते हैं कि दोनों ही काफी सुलझे हुए और समझदार कपल हैं। हमेशा अपने लक्ष्य के पक्के हैं। साथ ही रिलेशनशिप को लेकर भी उनका रिश्ते की नींव काफी गहरी है। दोनों साल 2006 1 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन आज भी उनके प्यार में वही शादी से पहले वाली कशिश बरकार है। साथ ही वक्त के साथ दोनों की जोड़ी मजबूत होती जा रही है।

नयनतारा-विग्नेश शिवन
नयनतारा लाखों युवाओं की धड़कन हैं। उनकी खूबसूरती के लोग फैन है। लेकिन नयनतारा ने अपने चाहने वालों को एक तेजी से झटका तब दिया जब उन्होंने एक सरप्राइज के साथ विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे ले लिए। दोनों का प्यार 2015 में नानम राउडी धान के सेट पर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों साल 2022 में शादी के बंधन में बंध गया। अब दोनों के एक क्यूट बेबी भी है।

विजय और संगीता
एक्टर विजय हाल ही में इंस्टाग्राम पर आए और कुछ ही मिनटो में उनके लाखों फॉलोवर्स हो गये, जो एक रिकॉर्ड है। विजय की लव कम अरेंज मैरिज थी। आपको बता दें कि विजय एक रोमन कैथोलिक है और उनकी पत्नी संगीता एक हिंदू श्रीलंकाई है। दोनों के परिवारों में थोड़ा धार्मिक मतभेद था। लेकिन इस परेशानी को सुलझाकर दोनों ने शादी की।

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर को आज के वक्त में बेस्ट कपल माना जाता है। दोनों ने कई तरह से कपल गोल्स सेट किये हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने लाइफ के हर पड़ाव पर एक दूसरे का सहारा बने हैं। दोनों को साल 2000 में अपनी पहली फिल्म, वामसी के सेट पर प्यार हो गया था। नम्रता ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अपना पूरा ध्यान परिवार पर लगाना शुरू कर दिया।

दुलकॉर सलमान और अमल सूफिया
दुलकॉर सलमान और उनकी पत्नी अमल सूफिया की शादी को 10 साल बीत चुके हैं,लेकिन दोनों एक रोमांटिक कपल की तरह रहना पसंद करते हैं। दोनों को अक्सर कपल्स गोल्स सेट करते आप देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
