Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: सहेली के पति पर आया दिल, मंदिर में रचाई शादी, दिलचस्प है हवा-हवाई श्रीदेवी की लव स्टोरी
Sridevi Love Story: बॉलीवुड की शान कही जाने वाली श्रीदेवी वो नाम है जिन्होंने 80 और 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज किया। उनकी आंखों की मासूमियत, डांस का जादू और एक्टिंग की बेमिसाल अदायगी ने उन्हें बॉलीवुड की इटर्नल डीवा बना दिया। श्रीदेवी सिर्फ सिल्वर स्क्रीन की हवा-हवाई नहीं थीं, बल्कि उनकी रियल लाइफ भी फिल्मों की तरह ड्रामा, इमोशन और ट्विस्ट से भरी रही। एक्टिंग में जितनी बेहतरीन थीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही।
उनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं, जहां दोस्ती ने मोहब्बत का रूप लिया और समाज की परवाह किए बिना उन्होंने अपने दिल की सुनी। इसमें रोमांस था, ड्रामा था, विवाद था और आखिर में एक ऐसी एंडिंग जिसने सभी को चौंका दिया। आज श्रीदेवी का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम एक्ट्रेस की लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं जो विवादों से घिरी रही।

पहले बोनी कपूर को राखी बांधती थी श्रीदेवी
श्रीदेवी और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर बहुत अच्छी सहेलियां थीं। कथित तौर पर उस समय श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। मगर श्रीदेवी मिथुन को बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते पर शक था। ऐसे में एक्ट्रेस ने बोनी को राखी बांधी और मिथुन के शक को दूर करने की कोशिश की। हालांकि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे और गॉसिप के गलियारों में उनके नाम के चर्चे श्रीदेवी के संग होने लगे तो उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया ताकी शादीशुदा लाइफ अच्छे से चल सके।
दोस्ती से मोहब्बत तक का सफर
श्रीदेवी का दिल टुटा हुआ था और उस पर मरहम लगाने का काम बोनी कपूर ने किया। इसी दौरान, बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बोनी कपूर ने कई इंटरव्यू में कहा कि वे पहली बार श्रीदेवी को देखकर ही उनके दीवाने हो गए थे।
श्रीदेवी को भी बोनी का साथ अच्छा लगने लगा और धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती की हद पार कर गया। जब मोना को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनके और बोनी कपूर के बीच दूरियां बढ़ गईं। मीडिया में भी इस अफेयर की खूब चर्चा हुई। मोना और बोनी का रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।
मंदिर में हुई शादी
चर्चा तो ये भी थी कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और बोनी कपूर ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी के संग साल 1996 में मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद भी इस रिश्ते को लेकर कई आलोचनाएं हुईं, लेकिन दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ सुखी पारिवारिक जीवन बिताया और दोनों की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हुईं। लेकिन 24 फरवरी 20218 को रहस्यमयी तरीके से श्रीदेवी की मौत हो गई और पत्नी के अचानक निधन ने बोनी कपूर को झकझोर कर रख दिया।



Click it and Unblock the Notifications
