Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Rule Of Life: वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए अपनाएं 8+8+8 रूल्स, जानें क्या हैं नियम
Success Rules-लाइफ में जबतक बैलेंस ना हो तब तक जिंदगी बेतरतीब रहती है, जहां आप अपनी जिंदगी में बैंलेस बना लेते हैं, सब कुछ सेट हो जाता है। बैंलेस लाइफ बहुत ही जरूरी है अगर आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं तो संतुलन करना जरूरी है। अपना लाइफ स्टाइल में बैलेंस, वर्क लाइफ में बैलेंस, अपने रिलेशनशिप में बैलेंस करना बहुत अहम है।कभी ऐसा भी होता है कि आप कहां जा रहे हैं, वक्त कितनी तेजी से भाग रहा है पता नहीं चलता है और इसका नतीजा आपकी जिंदगी पर दिखाई पड़ता है। फिर लाइफ में टेंशन और स्ट्रेस घेरने लग जाता है।

अगर आपने अपने पूरे दिन का टाइम मैनेजमेंट कर लिया तो लाइफ आपको काफी ईजी लगने लगेगी। आप अपने ऑफिस से लेकर घर परिवार अपनी हेल्थ को बैलेंस में ला सकेंगे, साथ ही किसी से आप को वक्त ना होने की शिकायत भी नहीं सुननी होगी। आप वर्क-लाइफ के बीच बैलेंस करने के लिए 8+8+8 के नियम को फॉलो करना चाहिए।
कैसे करें इसको फॉलो
इसके नियम को फॉलो करना बहुत ईजी है। जिसकी बदौलत आप अपने वर्क-लाइफ बैलेंस आराम से कर सकते हैं। अपना वक्त आप अच्छे से बिता सकेंगे। टाइम मैनेजमेंट के साथ आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सबसे अहम कि आप रात को अच्छे से सो भी सकेंगे। जिससे बिना किसी टेंशन के अपने टार्गेट पूरे कर सकेंगे।
क्या है 8+8+8 का नियम
एक दिन में 24 घंटे होते हैं, ये तो सभी जानते हैं लेकिन इस 24 घंटे को आप कैसे व्यतीत करते हैं, ये काफी अहम हो जाता है। ये नियम आपको 24 घंटों को कैसे मैनेज किया जाए इसके बारें में बताता है। आप 24 घंटों को आप तीन हिस्सों में 8+8+8 घंटों के हिसाब से बांट सकतें हैं।

पहले 8 घंटे कैसे करें यूज
सुबह उठने के साथ ही पहले 8 घंटों में अपने डेली रूटीन के साथ अपने वर्क पर फोकस करें। आप कोई भी प्रोफेशन में हों, इन 8 घंटों में जम कर मेहनत करें। साथ ही पूरी ईमानदारी दिखाए। अपनी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएं।

नियम के दूसरे 8 घंटे कैसे यूज करें
ये वक्त में आप अपने ऑफिस के काम से हटकर बाकी काम करें। अपनी फैमिली, दोस्तों, बच्चों, बाकी प्रोडक्टिव को इन 8 घंटों में बिताएं। इन 8 घंटों का आप पूरा यूज करें।
इन घंटों को भी 2+2+2+2 के अनुसार बांट लें। इसके दो घंटे आप खुद के लिए दें जिसमें आप अपने लिए वक्त निकाले, जिम जाएं, किताबें बढ़े, आउटडोर गेम्स में समय बिताएं। वहीं दूसरे 2 घंटे में आप अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं, उनके जरूरत से जुड़े काम करें। घर के काम में हाथ बिताएं। पैरेंट्स की जो जरूरतें है उनके बारें में बात करें उसे पूरे करें। अगले 2 घंटों में आप अपने दोस्तों, अपनी जरूरतों से संबंधित, जरूरी कामों के लिए वक्त निकाले।

नियम के तीसरे 8 घंटे कैसे यूज करें
बाकी 8 अंटों में आप अच्छी नींद लें। आपकी पॉवर नैप और रिलेक्सेशन के कारण आपके शरीर में ऊर्जा की बढ़ोत्तरी होगी, टेंशन दूरक होगी। अच्छी नींद से आप खई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
