Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Surya Grahan Me Sambhog:सूर्य ग्रहण में फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं या नहीं? कपल्स जान लें जरूरी बात
Surya Grahan 2025 Me Sambhog Kar Sakte Hain Ya Nahi: 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को साल का दूसरा और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन पितृ अमावस्या भी है और सूर्य ग्रहण भी, ऐसा ही कुछ पितृ पक्ष के पहले ही दिन हुआ था जब 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगा था। 15 दिन में दोनों ग्रहण का लगना खगोलिय घटना है जिसका राशियों और व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही उसका सूतक काल मान्य होगा।
मगर फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है खासतौर पर कपल्स के लिए। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान कपल शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? इसके अलावा इस दिन क्या करें और क्या न करें?
कब लगता है सूर्य ग्रहण?
साल का आखिरी और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी को ढक लेता है। इस खगोलीय घटना में सूर्य का पूरा या आंशिक हिस्सा ढक जाता है और कुछ समय के लिए अंधकार सा छा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात को 10 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक लगने वाला है जो पूरे साढ़े चार घंटे तक लगेगा।

सूर्य ग्रहण में कपल संभोग कर सकते हैं या नहीं?
कपल के मन में ग्रहण के दौरान सवाल उठता है कि इस दौरान शारीरिक संबध बना सकते हैं या नहीं? वैदिक ज्योतिष की मानें तो ग्रहण काल में नेगेटिव एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि इस दौरान कपल्स को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए क्योंकि उस दौरान कपल के बीच अत्यधिक ऊर्जा पैदा होती है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाने से नकारात्मक ऊर्जा कपल के अंदर प्रवेश कर जाती है। बता दें कि इस नियम को भारत में और हिंदू धर्म में ही माना जाता है, विदेशों में लोग इसे खगोलीय घटना कहते हैं और कोई ऐसी पाबंदियों को नहीं मानते हैं। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे खगोलिय घटना मान किसी तरह का परहेज नहीं करते या हिंदू धर्म को मानते हैं तो इस नियम का परहेज करें।
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
अब ये भी जान लें कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान आप
"ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते,
अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।"
"ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।"
"विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत,
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥" जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
