Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें क्या है Symbiosexuality को लेकर हुआ रिसर्च? आपने कभी महसूस किया है इस तरह का आकर्षण?
Symbio Sexuality in Relationship: आज की 21वीं सदी की दुनिया में यौन प्रवृत्तियों और सेक्शुअलिटी पर बहुत खुलकर बात हो रही है। सेक्सुअलिटी के सन्दर्भ में कई अलग अलग तरह की पसंद और प्रवृतियां सामने आ चुकी है। ऐसी ही एक नई यौन प्रवृति सामने आई है जिसे symbiosexuality का नाम दिया गया है।
यह किसी इंसान के प्रति आकर्षण से अलग भिन्न प्रकार का यौन आकर्षण होता है। आखिर क्या है सिम्बियो सेक्सुअलिटी और क्या आपने भी इस तरह का आकर्षण कभी महसूस किया है, जानते हैं विस्तार से -

सिम्बियो सेक्सुअल से जुड़ी नई रिसर्च (What is Symbiosexuality in Hindi)
सिएटल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने हाल ही में एक नई यौन प्रवृत्ति की खोज की है, जिसे "सिम्बियो सेक्सुअल" कहा गया है। वे लोग जो सिम्बियो सेक्सुअल के रूप में पहचान करते हैं, उन्हें दो लोगों के बीच की साझेदारी या सम्बन्ध की ऊर्जा और गतिशीलता की ओर आकर्षण होता है। वे दो लोगों के बीच के प्यार से जुड़ाव महसूस करते हैं और उस रिश्ते की ऊर्जा में डूबना चाहते हैं। यानी इस प्रवृति के तहत उन्हें किसी इंसान से आकर्षण नहीं होता बल्कि दो लोगों के बीच के आपसी प्रेम के रिश्ते व बौंड से आकर्षण होने लगता है। सिम्बियो सेक्सुअल उस रिश्ते का हिस्सा बनकर खुद को उसमें डूबाना चाहते हैं।
इस अध्ययन में 373 में से 145 प्रतिभागियों की रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया, जिन्होंने व्यक्तियों की बजाय जोड़ियों के प्रति आकर्षण व्यक्त किया।
सिम्बियो सेक्सुअलिटी की मुख्य बातें
यह शब्द दो मुख्य तत्वों - "सिम्बायोसिस" और "सेक्सुअल" से मिलकर बना है। "सिम्बायोसिस" एक अवधारणा है, जिसका मतलब होता है दो या दो से अधिक जीवों के बीच परस्पर संबंध, और इसके प्रति यौन आकर्षण ही "सिम्बियोसेक्सुअलिटी" हुआ।
इस यौन प्रवृत्ति के अंतर्गत मोह दूसरों के रिश्ते के प्रति होता है ना कि उस रिश्ते में शामिल लोगों के प्रति। इस तरह का आकर्षण किसी भी उम्र व लिंग के लोगों में देखा जा सकता है। शोध में यह भी सामने आया है कि LGBTQ स्पेक्ट्रम के लोगों को अपने स्पेक्ट्रम के लोगों के ही प्रेम रिश्तों के प्रति आकर्षण महसूस होता है।
सिम्बियो सेक्सुअल एक नई यौन पहचान की ओर इशारा करता है, जो पारंपरिक यौन प्रवृत्तियों से भिन्न है और जिसे समझने में अभी और काम किया जाना बाकी है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
