Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रिश्ते को हरी झंडी देने से पहले जरुर ढूंढे साथी में ये खूबियां, कैसे होते हैं Green Flag Partner?
Green Flags In Relationship: एक रिश्ते का टूटना यकीनन हमें काफी दर्द दे जाता है। जिससे उबरना इतना भी आसान नहीं होता है। शायद यही कारण है कि जब हम किसी के साथ एक रिलेशन में आते हैं तो यही उम्मीद करते हैं कि हमें दुनिया की सारी खुशियां उसके साथ ही नसीब हों। इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने लिए पार्टनर सही चुनें।
यूं तो दुनिया में कोई भी इंसान पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है। लेकिन फिर भी हर व्यक्ति और उसके स्वभाव में कुछ ऐसी बातें जरूर होती हैं, जो उसे एक अच्छा पार्टनर बनाती हैं। इसे ही ग्रीन फ्लैग कहा जाता है। अगर आपके पार्टनर में भी ग्रीन फ्लैग साइन्स हैं तो इसका मतलब यह है कि आप उसके साथ जीवनभर बहुत खुश रहने वाले हैं और आपका रिश्ता काफी लंबा चलने वाला है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्रीन फ्लैग पार्टनर की कुछ निशानियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी जरूर जानना चाहिए-

फीलिंग्स की कद्र करना
किसी भी रिश्ते में पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करना बेहद जरूरी होता है। अगर पार्टनर आपकी फीलिंग्स की भी क्रद करता है तो यह एक इमोशनल साउंडिंग बोर्ड की तरह है। वह सिर्फ आपकी बात ही नहीं सुनता है, बल्कि वह भावनाओं को सुनता है और उसकी रिसपेक्ट करता है।
आपके लिए समय निकालना
ऐसी दुनिया में जहां हर व्यक्ति अपनी लाइफ में बहुत बिजी है, ऐसे में अपने पार्टनर के लिए समय निकालना यकीनन एक ग्रीन फ्लैग है। जब वह आपके लिए टाइम शेड्यूल करता है तो सिर्फ आप ही उसकी प्रायोरिटी है। ऐसे पार्टनर से आपको कभी भी शिकायत नहीं होगी।
छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना
एक ग्रीन फ्लैग पार्टनर की सबसे बड़ी निशानी यही होती है कि वह आपकी हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देता है, फिर चाहे वह आपकी पसंदीदा किताब को याद करना हो या फिर आपका पसंदीदा रंग पहनना। वह अपनी लाइफ में आपके माइक्रो-मूमेंट्स को भी उतनी ही खूबसूरती से संजोकर रखता है, जैसे उसने आपका प्यार संजोया है।
अपने भविष्य में आपको देखना
एक ग्रीन फ्लैग पार्टनर सिर्फ आपसे प्यार की बातें ही नहीं करता है, बल्कि जब वह भविष्य के बारे में बात करता है और आप उसका हिस्सा हैं। यह दर्शाता है कि उसने सिर्फ अपने आज में ही आपको शामिल नहीं किया है, बल्कि वह आपके साथ अपने भविष्य की योजना भी बना रहा है। जहां आप दोनों आगे बढ़ेंगे और एक साथ जीवन का निर्माण करेंगे।
हर मुद्दे पर बात करना
जीवन कोई हाइलाइट रील नहीं है, बल्कि यह वास्तव में उतार-चढ़ाव भरा रास्ता है। एक ग्रीन फ्लैग पार्टनर इस बात को समझता है और इसलिए वह आपसी रिश्ते को प्रभावित किए बिना आपके साथ हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार रहता है। कठिन मुद्दे पर बातचीत करने की क्षमता एक रिश्ते को अधिक फ्लेक्सिबल बनाती है।
आपको बेहतर बनने के लिए इंस्पायर करना
एक ग्रीन फ्लैग पार्टनर हमेशा अपने पार्टनर को इंस्पायर करता है और आपको बेहतर बनने में पूरा सपोर्ट करता है। फिर चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की, वह हमेशा आपको मोटिवेट करता है। जिससे आप लाइफ में अपना बेस्ट दे पाते हैं। इतना ही नहीं, वह आपकी सफलताओं का जश्न भी मनाता है।
गलतियां स्वीकार करना
जीवन में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। लेकिन अगर आप गलती करके उसे मान लेते हैं और फिर उसे दोबारा दोहराने से बचते हैं तो यह एक ग्रीन फ्लैग है। अपनी गलती स्वीकार करने के लिए बहुत अधिक हिम्मत की जरूरत होती है। एक अच्छा पार्टनर ही यह हिम्मत कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
