Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Toxic Bahu: ये हैं टॉक्सिक बहू के लक्षण, जो परिवार का जीना कर देती है दुश्वार
कई बार ससुराल में सास बुरी नहीं होती है, बहुएं बुरी होती हैं, जो पूरे परिवार में फूट डाल देती हैं, परिवार को अलग कर देती हैं, घर के सदस्यों को जीना मुहाल कर देती हैं। ऐसी बहुएं बदतमीज, परिवारो को तोड़ने वाली, आपमान करने वाली होती हैं।
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके घर में इस तरह की बहू होंगी, जिसके उनका जीना दुभर कर रखा होगा। कई बार बहू वाकई में अपने ससुराल वालों को परेशान करती है तो कई बार परिवार को उसकी हरकतों से लगता है कि वो परिवार को तोड़ना चाहती है। यहां पर हम आपको कुछ संकेत बता रहे हैं जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपकी बहू सच में एक टॉक्सिक बहू है।

टॉक्सिक बहू की निशानियां
कई बार आपको ऐसा लगता है कि आपकी बहू कंट्रोलिंग हो गई है, वो चाहती है कि घर उसकी मर्जी से चले? या फिर वो परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपने पति को भड़काती रहती है? अगर इसका उत्तर हां में हैं तो ये एक टॉक्सिक बहू की निशानी है। उसके इस बिहेवियर को स्वीकार नहीं किया जा सकता है ना ही सहन करना चाहिए- आइये जानते हैं टॉक्सिक बहू की पहचान-
आपकी बहू कंट्रोलिंग है-
क्या आपकी बहू सब को कंट्रोल करना चाहती है, वो चाहती है कि घर में जो भी उसकी मर्जी से हो। अगर ऐसा है तो परिवार को परेशान करना चाहती है। वो अपने आप को बेस्ट दिखाने में विश्वास रखती है।
मतलबी है-
आपकी बहू घर-परिवार के बारें में ना सोच सिर्फ अपने बारें में सोचती है। उसे सिर्फ अपने से मतलब रहता है। बाकी से कोई मतलब नहीं होता है। जब उसे कुछ चाहिए होता है तो वो आपके साथ अच्छी हो जाती है और जब मतलब निकल जाता है तो वो पहले जैसी हो जाती है।
घर में बुरी, बाहर सबसे अच्छी-
उसे घर में कोई पसंद नहीं करता है, क्योंकि उसका व्यवहार किसी के साथ अच्छा नहीं है। लेकिन बाहर किसी से मिलती है तो उससे अच्छा कोई नहीं है, इस तरह का स्वाभाव है। आप को गलत ठहराती है, धमकी भी देती है। इससे ये साफ जाहिर है कि वो सब को परेशान करना चाहती है।

परिवार को गलत ठहराती है-
एक टॉक्सिक बहू परिवार को गलत ठहराती है। वो अपने पति और बच्चों को लेकर भी आप पर और परिवार पर इल्जाम डालती है। वो हमेशा परिवार के लोगों को नीचा दिखाती है। वो नये नये तरीके ढूढती है परिवार को परेशान करने के लिए।
अपने पति पर पूरा कंट्रोल होता है
ऐसी टॉक्सिक बहू का अपने पति और आपके बेटे पर पूरा कंट्रोल होता है। वो जैसा चाहती है पति वैसा ही करता है। यहां तक की वो उसके कहने पर पैरेंट्स से भी लड़ बैठता है, बुरा भला करता है। परिवार के सदस्यों से भी पति की बहस करवानें में वो आगे होती है।



Click it and Unblock the Notifications
