Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
पहली नजर में एंटोनिया पर फिदा हो गए थे Zakir Hussain, मां को बिना बताए की थी गुपचुप शादी
Zakir Hussain Love Story : मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने 73 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके निधन से संगीत जगत स्तब्ध है। तबले पर अपनी जादुई थाप से लोगों के दिलों पर राज करने वाले जाकिर हुसैन की जिंदगी में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला का खास स्थान था।
उस्ताद अल्ला रक्खा के बड़े बेटे जाकिर हुसैन ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। तबला सीखने के लिए वह 70 के दशक में कैलिफोर्निया गए थे, जहां उनकी मुलाकात एंटोनिया मिनेकोला से हुई, जो एक इतालवी-अमेरिकन लड़की थीं। जाकिर को पहली नजर में ही एंटोनिया से प्यार हो गया। तबला सीखते-सीखते उनके दिल के तार इस विदेशी लड़की से जुड़ गए, और उनके रिश्ते ने एक नई शुरुआत ली। एंटोनिया के साथ जाकिर की प्रेम कहानी संगीत और भारतीय संस्कृति के संगम की मिसाल बन गई।

कौन हैं एंटोनिया मिनेकोला?
जाकिर हुसैन की पत्नी एंटोनिया मिनेकोला एक प्रसिद्ध कथक डांसर हैं। वह इतालवी-अमेरिकी मूल की हैं और 70 के दशक के अंत में कैलिफोर्निया के बे एरिया में जाकिर हुसैन से मिली थीं। डांस के अलावा, एंटोनिया एक टीचर और मैनेजर भी रही हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कथक गुरु सितारा देवी से डांस की कला सीखी और उनके शिष्य के रूप में अपनी पहचान बनाई।
घंटों क्लास के बाहर करते थे इंतजार
1970 के दशक में कैलिफोर्निया में जाकिर हुसैन की नजर पहली बार एंटोनिया मिनेकोला पर पड़ी, जो कथक की क्लास ले रही थीं। जाकिर को पहली नजर में प्यार हो गया, लेकिन एंटोनिया को मनाना आसान नहीं था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन एंटोनिया को रिश्ते में हिचक थी। जाकिर ने एंटोनिया को मनाने की ठान ली और रोज घंटों उनकी झलक पाने के लिए क्लास के बाहर इंतजार करते थे।
जाकिर हुसैन ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये बिल्कुल साफ था कि टोनी ही वो लड़की हैं, जिसके साथ मैं अपनी आगे की जिंदगी बिताना चाहता था। हमने एक साल तक एक-दूसरे को जाना और फिर हम साथ रहने लगे।" इस इंटरव्यू में जाकिर ने अपने रिश्ते की शुरुआत को दिल से स्वीकार किया।
दोनों के परिवार वाले नहीं थे रजामंद
जाकिर हुसैन और एंटोनिया मिनेकोला की शादी आसान नहीं थी। एंटोनिया इटैलियन-अमेरिकन थीं, जबकि जाकिर हुसैन मुस्लिम थे, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर एंटोनिया के माता-पिता को संदेह था। एंटोनिया ने बताया, "मेरे पिता का निधन हो गया था और मेरी मां चाहती थीं कि हम शादी कर लें, लेकिन उन्हें भारत की दूरियां चिंता में डाल रही थीं।" जाकिर हुसैन ने कहा, "भारत में अपनी पसंद से शादी के लिए माता-पिता को मनाना आसान नहीं था। मेरे परिवार में यह धर्म से बाहर पहली शादी थी, और मेरी मां के लिए यह बहुत कठिन था।"
मां को बिना बताए की थी शादी
सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में जाकिर हुसैन ने बताया कि उनके परिवार में वह पहले व्यक्ति थे, जिनकी दूसरी कास्ट में शादी हो रही थी, जिससे उनकी मां शादी के खिलाफ थीं। जाकिर के पिता ने बिना मां को बताए उनकी शादी कर दी थी। शादी के बाद जब उनकी मां को यह बात पता चली, तो वह बहुत नाराज हो गई थीं। हालांकि, कई सालों बाद उन्होंने एंटोनिया को बहू के रूप में स्वीकार किया। जाकिर और एंटोनिया की दो बेटियां हैं, अनीसा और इसाबेला।



Click it and Unblock the Notifications
