Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शादी में ये 5 गलतियां बनती है तलाक की वजह, समय रहते संभाल लीजिए अपना घर
Top Reasons Why Marriages End in Divorce: वर्तमान युग में मानव रिश्ते बहुत कमज़ोर होते जा रहे हैं। आज के समय में शादी बहुत ज्यादा संख्या में विफल हो रही हैं जिस कारण तलाक यानि डाइवोर्स की संखाएं बढ़ रही हैं। चाहे आम लोग हो या सेलिब्रिटीज़, सभी के रिश्ते बहुत कमज़ोर हो रहे हैं और शादियाँ बहुत जल्दी खत्म होती जा रही हैं।
शादीशुदा जिंदगी में अक्सर पति-पत्नी को कई समझौते करने पड़ते हैं। कोई भी समझौता न कर पाने पर अक्सर तलाक हो जाता है। आज के समय में तलाक की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां तक कि छोटी-छोटी बातें भी तलाक का कारण बन सकती हैं। खुलकर न बोलने और अक्सर चीज़ों के बारे में अस्पष्ट रहने से समस्या और बढ़ जाती हैं। कई तलाक अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के कारण होते हैं। कुछ ऐसे कारण होते हैं जो तलाक की ओर रिश्ते को धकेल देते हैं -

Main Reasons for Divorce in Hindi
निजी ज़िन्दगी को सार्वजनिक करना
निजी ज़िन्दगी की होने वाली चीज़ें निजी ही रहनी चाहिए। घर की समस्या को सोशल मीडिया या दुनिया के सामने लाना बहुत बुरी आदत मानी जाती है। साथ ही शादी के निजी रिश्ते में हो रही बातों को पूरे परिवार के सामने लाना भी रिश्ते में गहरी तकरार पैदा कर सकता है जो तलाक तक भी पहुच सकती है।
काम में अत्यधिक व्यस्त
जीने के लिए काम और पैसा दोनों जरूरी हैं। लेकिन इस बीच परिवार को भूल जाना कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। जब विवाहित कपल बहुत व्यस्तता के कारण एक दूसरे के साथ समय नहीं बिता पाते तब उनके बीच प्रेम की कमी होने लगती है और यह मुद्दा कब इतना बड़ा जाता है कि तलाक का कारण भी बन जाता है। हमने कई बार यह देखा है कि अपने काम और करियर के कारण शादियाँ तक टूट जाती हैं। इसलिए यह प्रयास करें कि आपके काम और आपके विवाह के बीच एक स्वस्थ संतुलन बना रहें।
शादी को कम अहमियत
कई लोग शादी के अलावा दूसरी चीजों को ज्यादा अहमियत देने लगते हैं। जब कपल अपने रिश्ते में दोस्त, रिश्तेदार, बच्चे या अन्य चीजों को महत्व देते हैं तो इससे स्वाभाविक रूप से रिश्ते में समस्याएं पैदा होती हैं। समय से इसपर ध्यान ना देने से ये समस्याएं बड़ी होकर तलाक का रूप भी ले सकती हैं।
बातचीत का अभाव
कई विवाहित जोड़ें खुलकर एक दूसरे से बात नहीं करते। इतने करीबी रिश्ते में होने के बावजूद अच्छी व खुली बातचीत ना करना दोनों के बीच की दूरियों को बढाता है। इससे रिश्ते में ग़लतफ़हमी भी बढती है। खुली बातचीत ना करने से दोनों एक दूसरे की पसंद ना पसंद भी नहीं समझ पते और अक्सर ऐसे काम कर देते हैं जिससे दूसरे की भावनाओं को चोट पहुँच जाती है। ये सब रिश्ते को कमज़ोर बनाता है और अलग होने जैसे हालात भी बना देता है।
विवाहेतर सम्बन्ध या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स
विवाहेतर संबंध किसी भी शादी का अंत सुनिश्चित कर देते हैं। पति या पत्नी अगर किसी दूसरे से सम्बन्ध बना लेते हैं तब पार्टनर का दुःख सबसे अधिक होता है। कितनी भी माफ़ी मांगने पर भी इस कृत्य को माफ़ करना मुश्किल ही होता है। इस समय दोनों के बीच का अविश्वास उस बिंदु तक पहुँच जाता है जहां रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
