Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
एक पार्टी में तमन्ना को दिल दे बैठे थे विजय वर्मा, अब टूटा 2 साल का रिश्ता, जानें पूरी टाइमलाइन
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Love Story : एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और प्यारे कपल्स में से एक थे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थीं। कई बार दोनों को साथ देखा गया और यहां तक कि उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ीं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं। एक सूत्र ने बताया, "तमन्ना और विजय कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं। हालांकि, वे अब भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने काम में व्यस्त हैं।" आइए जानते हैं आखिर कैसे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का प्यार चढा था परवान।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का अफेयर
तमन्ना भाटिया हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए गई थीं, जहां वह अकेली नजर आईं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की लव स्टोरी साल 2023 में नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर शुरू हुई थी। इसी प्रोजेक्ट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे रिलेशनशिप में आ गए।
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विजय वर्मा ने कहा था कि किसी भी रिश्ते में बंधन नहीं होना चाहिए। इस पर तमन्ना भाटिया ने भी सहमति जताई थी।
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
विजय वर्मा ने खुलासा किया था कि वह एक रैपअप पार्टी करना चाहते थे, जिसमें केवल चार लोग शामिल हुए थे। इसी पार्टी के दौरान विजय ने पहली बार तमन्ना से कहा कि वह उनके साथ समय बिताना चाहते हैं। हालांकि, इसके बाद भी उनकी पहली डेट होने में करीब 20-25 दिन का समय लग गया था। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई।
तमन्ना और विजय हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। एक्ट्रेस ने कई बार कहा था कि विजय उनके "हैप्पी प्लेस" हैं। वहीं, विजय वर्मा ने भी बिना किसी दिखावे के उन्हें अप्रोच किया था। दोनों को अक्सर पार्टियों में एक साथ देखा जाता था, यहां तक कि कई मौकों पर विजय को तमन्ना का बैग तक उठाए हुए देखा गया था।
लेकिन अब, तमन्ना और विजय ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया है। उनके फैंस के लिए यह खबर निश्चित रूप से दुखद है, लेकिन दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
