Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ramp Walk पर वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस करती दिखीं तारा सुतारिया, डेटिंग हुई कन्फर्म!
Tara Sutaria Veer Pahariya Dating Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। अब बीते दिन एक इवेंट में रैंप वॉक करते हुए तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस किया। हाल ही में एक ऐसा ही रोमांटिक पल सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक फैशन शो के दौरान जब तारा सुतारिया रैम्प वॉक कर रही थीं, तो उन्होंने अचानक फ्लाइंग किस दे डाली वीर पहाड़िया को।
इस प्यारे जेस्चर ने दोनों के रिश्ते की खबरों को हवा दे दी है और अब फैंस यही पूछ रहे हैं क्या तारा और वीर की डेटिंग अब ऑफिशियल हो गई है? आइए देखते हैं लोगों ने उनके इस वीडियो पर क्या कमेंट किए। हालांकि अभी तक वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
रैम्प पर ही दे डाली फ्लाइंग किस
तारा सुतारिया हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनीं, जहां वे अपने ग्लैमरस अंदाज में रैम्प पर उतरीं। इस दौरान वो बहुत ही हसीन लग रही थीं और सभी कि निगाहें उन्हीं पर थी। शो के दौरान जैसे ही उन्होंने दर्शकों की तरफ देखा, उनका चेहरा खिल उठा और उन्होंने वीर पहाड़िया की ओर फ्लाइंग किस भेज दी। कैमरों ने इस खूबसूरत मोमेंट को कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

वीर और तारा की डेटिंग हुई कंफर्म
बेशक तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के इश्क के चर्चे लंबे समय से गॉसिप के गलियारों में फैले हुए हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। हालांकि बीते दिन फैशन शो के दौरान तारा ने वीर को रैम्प वॉक के दौरान फ्लाइंग किस कर अपने प्यार के रिश्ते को हवा दे दी है।
इससे पहले वीर का नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा था। मगर कुछ समय से तारा और वीर को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया है। दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती है।
फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
इस वीडियो के बाद से ही तारा और वीर के फैन्स और पापाराजी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि तारा और वीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रैम्प वॉक के दौरान दिया गया ये फ्लाइंग किस काफी कुछ बयां कर गया। फैंस ने भी उनके इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। एक ने लिखा- गजब। दूसरे ने लिखा- वाह क्या जोड़ी है। तीसरे ने लिखा- हम आपके लिए बहुत खुश हैं। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
