Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Teenager Dating Tips: लड़कपन में हो जाती है नादानियां, छोटी उम्र में इश्क फरमाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
आज के समय में कम उम्र से ही बच्चें यानि टीनेजर डेटिंग शुरू कर देते हैं। खासकर पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के कारण टीनेजर में डेटिंग का ट्रेंड तेजी से फेल रहा है। लेकिन टीनेजर्स के लिए कम उम्र में कम समझ होने के कारण ये जोखिम भरा हो सकता है।
अगर आप भी अपने बच्चों को एक सेफ डेटिंग के बारे में बताना चाहते हैं या उन्हें सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप उनके साथ एक दोस्त की तरह बात करें। इतना ही नहीं उन्हें बताएं कि किसी को डेट करते समय उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डेटिंग के वक्त उनके लिए क्या करना सही और क्या करना गलत है, ये जानना बहुत जरूरी है। ताकि वो भविष्य में अपने पार्टनर के साथ मिलकर किसी भी तरह की समस्या से बच सकें और अपना रिश्ता मजबूत बना सकें।
डेटिंग करते समय टीनेजर करें ये काम
1. अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करने की कोशिश करें और ईमानदारी से अपनी बात उन्हें बताएं। खुद से जुड़ी ऐसी कोई भी बात उन्हें न छिपाएं जो उन्हें पता होना जरूरी हो।
2. अपने पार्टनर की मर्यादाओं और इच्छाओं का सम्मान करें। बिना उनकी इजाजत के उन्हें छुए ना या फिर ऐसी बात करने से बचें जिसे करने में वो कंफर्ट न हो।
3. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, लेकिन अपने व्यक्तिगत शौक और रुचियों को भी बनाए रखें।
4. फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए सुरक्षित सेक्स का अभ्यास करें।
5. अपने पार्टनर के लक्ष्यों और आकांक्षाओं का भी ख्याल रखें। उनकी पसंद न पसंद को इग्नोर न करें।
6. अपने पार्टनर के कामों की तरीफ करें, उनकी सुंदरता की प्रशंसा करें और उन्हें स्पेशल फील करवाने में कोई कमी न रखें।
7. जिन बड़ों पर आप भरोसे कर सकें उनसे अपने रिश्ते को औऱ मजबूत बनाने के लिए सलाह लें। ताकि किसी भी गलत कदम से आप बच सकें।
डेटिंग करते समय क्या न करें
1. अपने साथी पर किसी भी चीज़ के लिए दबाव न डालें, जिससे वे सहज हो जाएं। ऐसा करने से आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।
2. किसी भी तरह की जलन या अधिकार की भावना को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
3. आज के समय में टीनेजर अपने साथी को ही अपनी पूरी दुनिया समझने लगते हैं। अपने करियर, परिवार, दोस्तों को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें।
4. रिलेशनशिप में किसी भी तरह का अपमान या नजरअंदज होना आपके रिश्ते का रेड फ्लैग सिग्नल है। इसे अनदेखा न करें।
5. अपने पार्टनर से बात करने के लिए सिर्फ सोशल मीडिया पर निर्भर न रहें। बल्कि उनसे मिले और आमने-सामने बैठकर बात करने की कोशिश करें। ताकि रिश्ता मजबूत हो सकें।
6. अपने पार्टनर की तुलना कभी किसी अन्य व्यक्ति से न करें।



Click it and Unblock the Notifications
