Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
हनीमून के लिए कपल्स की पहली पसंद मालदीव में हो रहे सबसे ज्यादा तलाक, क्या है वजह जानें
why Maldives has the highest divorce rate in the world-शादी के बाद अगर कपल इंडिया से बाहर अपना हनीमून प्लान कर रहे होते हैं तो मालदीव उस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। मालदीव को शादीशुदा जोड़ों का स्वर्ग कहा जाता है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर सबसे ज्यादा तलाक के केसेस हो रहे है, मालदीव तलाक के मामले में अमेरिका और भारत से भी आगे निकल चुका है। लेकिन ऐसा मालदीव में क्यों हो रहा है, इसकी क्या वजह है, आइये जानते हैं-

मालदीव अपने साफ सुधरे बीच खूबसूरत डेस्टिनेशन्स के साथ हनीमून मनाने वाले कपल्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है। दुनिया भर के कपल्स एक बार जरूर मालदीव जाना चाहते हैं। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा तलाक के मामले आ रहे हैं।

ग्लोबल डाइवोर्स स्टैटिस्टिक्स क्या कहता है ?
इंडियन ओशन पर बसे इस आईलैंड देश में तलाक होने की दर दुनिया के दूसरे देशों से कहीं अधिक है। ग्लोबल डाइवोर्स स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, मालदीव में प्रति हजार विवाहों के लिए 5.52 तलाक हो रहे हैं। ये डिवॉर्स से रिलेटेड ये डेटा किसी भी डेवलप देश में होने वाले डिवॉर्स रेट से कहीं अधिक है।
मालदीव में तलाक की उच्च दर की वजह शरिया कानून भी हो सकता है। लेकिन इस पर कोई विशिष्ट अध्ययन नहीं मिला है, जो ये बताए कि शरिया कानून की वजह से तलाक ज्यादा होते हैं।

मालदीव में शादी करना आसान नहीं
मालदीव में शादी करना भी कोई ईजी नहीं है, क्योंकि यहां का खर्च अपने देश में होने वाले शादी के खर्च से कहीं ज्यादा है। मालदीव में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं, जो काफी कॉस्टली होती हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications