Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सोशल मीडिया पर की गई ये 5 वेबकूफियां, आपके रिश्ते को कर सकती हैं तबाह
आज के दौर में हेल्दी रिलेशनशिप को मैंटेन करना बहुत ही टफ हो गया है। सोशल मीडिया के इस जमाने में रिलेशनशिप सच में बहुत चैलेंजिंग बन गया है। लोग सोशल मीडिया में इम्प्रेशन जमाने के चक्कर में अक्सर कुछ ऐसी बेफकूफियां कर देते हैं। जिसका हर्जाना उन्हें पार्टनर की नाराजगी से चूकाना पड़ता हैं।
दरअसर रिलेशनशिप में प्राइवेसी और गरिमा का ध्यान रखना भी जरुरी है। कई बार जब हम इसे दरकिनार कर देते हैं, तो नतीजन इसका सीधा असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ता है। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो दिखावे के चक्कर में आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। साथ ही इन चीजों पर ध्यान देकर आप अपने रिलेशनशिप को सुधार सकते हैं।

आपसी इश्यूज को पब्लिकली न बनाएं
अक्सर कपल्स ऐसी गलती कर देती हैं। अपने आपसी झगड़ों को सोशल मीडिया पर सबके सामने लाना आपके रिश्ते के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आपसी झगड़ों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से लोग आपको जज करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपसी झगड़ों को अकेले में सुलझाएं और इसका तमाशा न बनाएं।
पर्सनल लाइफ की चीजों को शेयर न करें
सोशल मीडिया पर पार्टनर की इजाजत के बगैर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में चीजों को शेयर करना आपकी पार्टनर की नाराजगी की वजह भी बन सकता है। जिसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप आपने सामने वाले इंसान की प्राइवेसी का ख्याल करें ।
बढ़ सकता है शक का दायरा
किसी ने थोड़ी सी तारीफ कर दी तो उससे बात करना या आपके एक्स (Ex) की तस्वीर पर कमेंट करना आपकी शादी शुदा लाइफ में भूचाल ला सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि वचुर्अल लाइफ या सोशल मीडिया पर लोगों को धोखा देने की संभावना बहुत अधिक है। कई पार्टनर्स ने कथित तौर पर अपने जीवनसाथी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें धोखा देते हुए पाया है। इसलिए अपने एक्स या किसी से फ्लर्ट करना आपके रिश्ते के लिए महंगा साबित हो सकता है।

दूसरों को देख कर अपने रिश्ते की तुलना न करें
अगर आप दूसरों के रिश्ते को देख कर अपने रिलेशनशिप की तुलना कर रहे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नही है। जो कुछ भी आप सोशल मीडिया पर देखते हैं जरुरी नहीं है कि जैसा दिख रहा है वैसा ही हो।
ऑफलाइन रिश्तें पर दें तवज्जों
बहुत से लोग ऐसे हैं जो पार्टनर के साथ समय बिताने से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। जिसकी वजह से आपके पार्टनर और आपके बीच धीरे-धीरे दूरी बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय अपने पार्टनर को समय दें।



Click it and Unblock the Notifications
