Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
इन संकेतों से जानें आपके पार्टनर को लग गयी है यौन क्रिया की लत, जानें रिश्ते पर इसका असर
Signs of Sex Addiction: यौन सम्बन्ध मानव शरीर की एक अहम एवं प्राकृतिक जरूरत है, लेकिन इसकी अत्यधिक मांग एक खतरनाक बीमारी की ओर संकेत करता है। सेक्स की लत केवल एक निजी समस्या नहीं बल्कि पारिवारिक व सामाजिक दोष भी है।
इस समस्या से ग्रसित लोग अपना काफी समय पॉर्न वेबसाइट्स पर बिताते हैं या फिर पार्टनर की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालाँकि पोर्न साइट्स पर बहुत अधिक समय बिताना एक व्यक्तिगत मामला है, लेकिन इसे सेक्स की लत का एक गंभीर लक्षण माना जाता है। सेक्स की लत पर काबू पाना बहुत मुश्किल है।

यदि आपका पार्टनर भी सेक्स एडिक्ट यानी यौन क्रियाओं की लत से ग्रसित चल रहा है तो कुछ ऐसे लक्षण है जिनके ज़रिये आप उनकी पहचान कर सकते हैं और समय रहते उनतक मदद पहुंचा सकते हैं। जानते हैं क्या होते हैं सेक्स एडिक्ट के लक्षण और क्या हो सकते है संभव मदद के ज़रिये -
अत्यधिक यौन संबंध बनाना
कुछ लोगों के लिए सेक्स की लत बहुत खतरनाक हो सकती है। इससे रिश्तों में काफी दिक्कतें आती हैं। नशीली दवाओं और शराब की तरह, यौन लत किसी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों, जीवन की गुणवत्ता और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सेक्स एडिक्ट होने का सबसे बड़ा लक्षण अपने पार्टनर के साथ अत्यधिक यौन सम्बन्ध बनाना है। यदि आपका पार्टनर भी आपको बार बार सेक्स के लिए आग्रह करता है तो यह चिंतित करने वाला लक्षण है। ऐसे लोग अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते।
मास्टरबेशन की आदत
सेक्स के आदि व्यक्ति को जब अपने पार्टनर के साथ ज्यादा बार सेक्स नहीं कर पाते तो वे अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए स्वयं से ही यौन क्रियाएं जैसे मास्टरबेशन आदि करता है। यदि आपका पार्टनर भी यौन सम्बन्ध के आलावा मास्टरबेशन में अत्यधिक रूचि रखता है तो यह लक्षण है कि समय रहते इस बारे में कुछ किया जाए।
पोर्न/सेक्स वीडियो देखना
सेक्स एडिक्ट या यौन के आदी लोग अधिकतर समय पोर्न वीडियोज से ही लत का शिकार हो जाते हैं। वे एक दिन में कई घंटे अश्लील तस्वीर या वीडियोज़ देखते हैं। इन वीडियोज़ में असलियत दुनिया से अलग चीज़ें दिखाई जाती हैं, जिसकी ओर व्यक्ति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है।
यौन सीमाओं का सम्मान न करना
यदि आपका पार्टनर भी सेक्स एडिक्ट है तो वह आप दोनों के बीच के यौन संबंधों के दौरान आपकी इच्छाओं का सम्मान नहीं करेगा। वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए यौन सीमाओं को लांघने से भी नहीं कतराते।
व्यवहार को गुप्त रखना
सेक्स की लत वाला व्यक्ति अपने व्यवहार में बहुत गुप्त हो सकता है। वे कई बातें दूसरों से छिपाने लगते हैं। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी, दोस्तों और परिवार के सदस्यों से कई बातें गुप्त रखते हैं। वे अपने कार्यों के बारे में झूठ बोल सकते हैं।
यौन लत का प्रभाव
यौन लत के लक्षण और संकेत ऐसे कई संकेत हैं जो बताते हैं कि व्यक्ति को सेक्स की लत की समस्या है। ये भावनात्मक और शारीरिक लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको या आपके साथी को यौन लत की समस्या है तो अक्सर आपके रिश्ते ख़राब होने लगते हैं। आपके बीच दूरी, अवसाद और एक-दूसरे से दूरी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि आप सेक्स एडिक्ट हैं, तो आप अक्सर लोगों की यौन सीमाओं को नहीं समझते हैं। और आप दूसरों के प्रति हिंसक होंगे। ज्यादातर लोग जो सेक्स की लत का अनुभव करते हैं वे खराब शारीरिक छवि की समस्याओं से गुजरते हैं।
उपचार
सेक्स की लत को ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है। भारत में अधिकांश सेक्स लत के मामले सेक्सोलॉजिस्ट या मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर द्वारा संभाले जाते हैं। यदि आपको या आपके साथी को लगता है कि आपको यौन लत की समस्या है, तो आप मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर से मदद ले सकते हैं। या फिर किसी सेक्सोलॉजिस्ट से सलाह लें। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप नशा मुक्ति केंद्रों की भी मदद ले सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications