Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं आपके पति आपसे बेइंतिहा मोहब्बत करते हैं
एक पत्नी अपने पति से बस यही चाहती है कि वो उसका ख्याल रखें, उसको प्यार करे, सम्मान करे, इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं चाहिए होता है। लेकिन आज के वक्त में बहुत सारे पति अपनी पत्नियों की इज्जत नहीं करते है, उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन ऐसे भी पति होते हैं जो अपनी बीवी से बेपनाह प्यार करते हैं, कुछ पत्नियां इस बारें में समझ जाती हैं लेकिन कुछ को इस बारें में अंदाजा नहीं होता है। अगर आपके पति भी आपको प्यार करते हैं और बेइंतिहा प्यार करते हैं, उसके इन इशारों से आप समझ सकते हैं। आइये जानते हैं उन इशारे के बारें में-

वह आपके बिना खोया हुआ महसूस करता है
अगर आप अपने माइके जानें पर वो उदास हो जाए या फिर जब आप ऑफिस के काम से आउट ऑफ सिटी हो तो आपके पति का मन आपके बिना ना लगे। आपके पति को इस बारें में मालूम है कि आप शाम तक घर से निकल जाएंगी तो वो आपके आसपास ही रहेंगे, अपने काम के बहाने वो अपने पास बुलाते रहेंगे।
आपको बार-बार कॉल करता है
आपका पति आपको ऑफिस जाने के बाद कॉल करता है, ये बहुत कॉमन है। लेकिन जब आपका पति आपको कई बार कॉल करे, आप से पूछे आप क्या कर रही हैं, दिन में क्या किया, उसके डेली रूटीन से बातें पूछें। आप के मना करने पर वो ऑड वक्त पर कॉल करे। जब आप उनका फोन ना रिसीव करें तो वो उदास होने लगे। इसका साफ मतलब है कि वो आपके बारे में सोच रहा है।

अपने लिए ओवरप्रोटेक्टिव होना
जब वो आपके साथ चलते हैं तो आपका हाथ नहीं छोड़ते हैं, यहां तक की जब आप रोड क्रॉस करती हैं तो वो आपका हाथ तेजी से पकड़ लेते हैं। जब आप कहीं बाहर जाते हैं तब वो रेस्ट्रोंरेंट की सीट आपके पति सेलेक्ट करते हैं और आपके लिए सीट भी खींचते हैं। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उससे पहले ही वो लाकर दे देंगे।
आपके साथ रहने के बहाने ढूंढता है
आपका पति आपके साथ ही बाहर जाते हैं। अगर वो अपनी पैरेंट्स के घर भी जाते हैं तो बिना आपके नहीं जाते। शादी में भी या किसी फंक्शन में भी बिना आप के वो घर से बाहर नहीं कल सकते। भले ही आपका जानें का मन ना हो, लेकिन वो आपको चलने के लिए मनाते हैं।
आपके लिए तोहफे लाना
आपके पति को आपके लिए गिफ्ट्स लाना बेहद पसंद है। वो कहीं भी जाते हैं तो आपके लिए सामान जरूर लाते हैं। बकायदा आपके लिए शॉपिंग करते हैं वो भी आपकी पसंद की। भले ही आपने उनको कुछ ना बोला कि वो आपके लिए कुछ लेकर आएं, लेकिन वो जरूर से लेकर आते हैं। अगर आप उनके साथ मार्केट जाती हैं और कोई चीज पसंद आती है, लेकिन दाम के बारें में सोंच कर आप उसे नहीं लेती हैं, लेकिन आपके पति दाम की परवाह ना करते हुए आपके लिए वो सामान खरीद लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
